Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 10 जुलाई: दिग्गज कलाकार आलोक नाथ इंडस्ट्री में ‘बाबूजी’ के किरदार से हैं मशहूर
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 10 जुलाई: दिग्गज कलाकार आलोक नाथ इंडस्ट्री में ‘बाबूजी’ के किरदार से हैं मशहूर

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मनोरंजन जगत में बाबूजी के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ शुक्रवार को अपना 64वां जन्मदिन मनाएंगे। आलोक नाथ मनोरंजन जगत के एक ऐसे दिग्गज कलाकार हैं जिन्होंने छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों जगह ही अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी। 10 जुलाई, 1956 को बिहार में जन्मे आलोक नाथ ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म ‘गांधी’ से की थी। इस फिल्म को उस साल बेस्ट पिक्चर के अकेडमी अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के बाद आलोक नाथ मशाल, सारांश, आज की आवाज जैसे कई फिल्मों में नजर आए। आलोक नाथ ने अपने अभिनय करियर में हर तरह के किरदार निभाए हैं, लेकिन उन्हें प्रसिद्धि राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों में ‘बाबूजी’ के किरदार से मिली।
    आलोक नाथ ने ज्यादातर फिल्मों में एक आदर्श पिता का किरदार निभाया और इस किरदार से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। दर्शकों ने उन्हें संस्कारी पिता के किरदार में पसंद किया और भरपूर प्यार दिया। मनोरंजन जगत में भी सभी उन्हें प्यार से ‘बाबूजी’ कहकर सम्बोधित करने लगे। आलोक नाथ की प्रमुख फिल्मों में मोहरे, कयामत से कयामत तक, दयावान, अग्निपथ, हातिमताई, फूल बने अंगारे, विश्वात्मा, तिरंगा, गैंगस्टर, हम आपके है कौन, परदेस, आगाज, हम साथ साथ है, हम तुम्हारे है सनम, विवाह, सोनू के टीटू की स्वीटी, दे दे प्यार दे आदि शामिल हैं।
    आलोक नाथ ने सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं बल्कि छोटे पर्दे पर भी अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया। आलोक नाथ ने रुपहले पर्दे पर अपने हर किरदार को बखूबी निभाया। उन्होंने धारावाहिक दर्पण, बुनियाद, इम्तिहान, रिश्ते, कभी कभी, वो रहने वाली महलो की, सपना बाबुल का बिदाई, यहां मैं घर घर खेली, दो दिल बंधे एक डोरी से, ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि में भी काम किया। आलोक नाथ ने सादगी भरे अभिनय से लाखों दिलों को जीता है और मनोरंजन जगत में वह अब भी सक्रिय हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजगदीप के निधन से दुखी बॉलीवुड सितारे, परिवार के प्रति जताई हार्दिक संवेदनाएं
    Next Article जम्मू-कश्मीर में बनाए गये छह पुल राष्ट्र को समर्पित
    sonu kumar

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
      • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
      • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
      • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version