Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»जगदीप के निधन से दुखी बॉलीवुड सितारे, परिवार के प्रति जताई हार्दिक संवेदनाएं
    बॉलीवुड

    जगदीप के निधन से दुखी बॉलीवुड सितारे, परिवार के प्रति जताई हार्दिक संवेदनाएं

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 9, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    दिग्गज अभिनेता जगदीप ने 81 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया। उनकी निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। बॉलीवुड ने इस साल अपने कई कलाकारों को खो दिया है। इनमें इरफान खान, ऋषि कपूर, निर्देशक बासु चटर्जी, संगीतकार वाजिद खान, सुशांत सिंह राजपूत और कोरियोग्राफर सरोज खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जगदीप के निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
    अभिनेता अजय देवगन ने लिखा-‘जगदीप साहब के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उन्हें स्क्रीन पर देखते हुए मैंने हमेशा एन्जॉय किया। वह ऑडियंस के लिए हमेशा खुशी लेकर आते थे। मेरी संवेदना जावेद और उनके परिवार के साथ है। जगदीप साहब की आत्मा के लिए प्रार्थना करें।’
    निर्देशक हंसल मेहता ने भी जगदीप को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-‘मेरी संवेदनाएं जावेद जाफरी और पूरे परिवार के साथ हैं। वह हमेशा से ही एक शानदार और व्यापक मुस्कान के लिए याद किए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि लोगों को उनकी प्रतिभा को देखने के लिए प्रियदर्शन सर की मस्कुराहट नामक फिल्म देखने को मिलेगी। यह मेरे पसंदीदा जगदीप साहब के अभिनय में से एक है।’
    बॉलीवुड के कॉमेडी अभिनेता जॉनी लीवर ने लिखा-‘मेरी पहली फिल्म में जब मैंने पहली बार कैमरा फेस किया तो वह ये रिश्ता ना टूटे जगदीप भाई जैसे लेजेंड के साथ थी। हम आपको बहुत मिस करेंगे जगदीप साहब। आपकी आत्मा को शांति मिले। हमारी प्रार्थना और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’
    अनुपम खेर ने जगदीप की दो तस्वीरें शेयर कर लिखा-एक और सितारा जमीन से आसमान में जा पहुंचा। जगदीप साब हिंदी फिल्म जगत के एक बहुत ही बेहतरीन कलाकार थे। एक हास्य अभिनेता के नाते उनका कोई सानी नहीं था। एक पार्टी में बहुत साल पहले उन्होंने मुझसे कहा था, बरखुरदार! हंसना आसान है, हंसाना बहुत मुश्किल है! आपकी कमी बहुत खलेगी।’
    निर्देशन और निर्माता अनुभव सिन्हा ने लिखा-‘भगवान जगदीप साहब की आत्मा को शांति दे।’
    निर्देशक मधुर भंडारकर ने ट्वीट किया-‘हमारा सात दशकों तक मनोरंजन करने के बाद जगदीप साहब का निधन हो गया है। काफी दुखद है। मेरी संवेदनाएं जावेद, नावेद और पूरे जाफरी परिवार के साथ है।’
    दिग्ग्ज अभिनेता राज बब्बर ने लिखा-‘सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी साहब, जगदीप जी के निधन पर गहरा शोक। अपनी 400 फिल्मों की लंबी यात्रा में इस महान आत्मा के साथ कुछ कदम चलने का आशीर्वाद दिया। हमेशा अपने कॉमिक टाइमिंग और चंचलता पर ध्यान दिया। हमारे दिलों में उनका स्थान हमेशा के लिए है। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें सर।’
    अनिल कपूर ने लिखा-‘जगदीप साब भारत के महान अभिनेताओं में से एक थे। मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक था और काफी भाग्यशाली था जो उनके साथ एक बार कहो और कई और फिल्मों में काम किया था। वह हमेशा बेहद सहायक और उत्साहवर्धक थे। मेरे दोस्त जावेद और परिवार के प्रति संवेदनाएं और प्रार्थनाएं।’
    मनोज बाजपेयी ने ट्विटर पर लिखा-‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें जगदीप साहब!! उन सभी यादों के लिए धन्यवाद जो मैंने बचपन में आपकी फिल्मों और परफॉर्मेंस को देखा है!! आप हम सभी को याद आओगे!! परिवार के प्रति संवेदना।’ 
    दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा ने लिखा-‘एक कॉमेडियन से दूसरे कॉमेडियन, आई लव जावेद जाफरी, नावेद जाफरी। आपकी वजह से जगदीप सर, मुझे बहुत सारी फिल्म पसंद है। आप हमे ऐसे कैसे छोड़ के चले गए, लेकिन ये मुझे पसंद नहीं आया सुरमा भोपाली। आपने पूरा जीवन हिंदी सिनेमा को समर्पित कर दिया।’
    अभिनेता तुषार कपूर ने भी जदगीप के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा-‘भगवान आपकी आत्मा को शांति दें जगदीप साब। हम जैसे लाखों आपके शानदार अभिनय को स्क्रीन पर देखकर बड़े हुए। विरासत के लिए शुक्रिया और हंसी के लिए भी शुक्रिया।’
    दिग्गज अभिनेता जगदीप का जन्म 29 मार्च 1939 को हुआ था। महज 12 साल की उम्र में उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू किया था। लगभग 70 साल के फिल्मी करियर में जगदीप ने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। जगदीप को आखिरी बार वर्ष 2012 में फिल्म गली गली में चोर है में देखा गया था। 81 साल की उम्र में जगदीप ने 8 जुलाई को अपने पीछे छह बच्चों और नाती-पोतों से भरा परिवार छोड़कर इस दुनिया को अलविदा कर दिया। 29 मार्च 1939 को दतिया (मध्यप्रदेश) में जन्में जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक जाफरी था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबर्थडे स्पेशल-10 जुलाई: इंडस्ट्री में कॉकरोच के नाम से फेमस हैं डांसर-अभिनेता राघव जुयाल
    Next Article बर्थडे स्पेशल 10 जुलाई: दिग्गज कलाकार आलोक नाथ इंडस्ट्री में ‘बाबूजी’ के किरदार से हैं मशहूर
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी

      December 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version