रांची। रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। कुछ दिन पूर्व ही वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये थे। उसके बाद उन्होंने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया था। मंगलवार को उन्होंने जांच के लिए सैंपल दिया था। सैंपल जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इससे पहले मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। हालांकि बुधवार को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। राज्य के एक और विधायक मथुरा महतो भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। उनकाइलाज टीएमएच में चल रहा है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

