Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में कोरोना बेकाबू, चार और मौैत
    Jharkhand Top News

    झारखंड में कोरोना बेकाबू, चार और मौैत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार को चार और संक्रमितों की मौत के साथ ही कोरोना से मरनेवालों की संख्या 37 तक पहुंच गयी है। उधर राज्य में संक्रमितों के इलाज के लिए बनाये गये अस्पतालों में बेड भर गये हैं। इसलिए अब सामान्य हालत वाले संक्रमितों का इलाज घरों में ही करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार ने मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में भेजने की तैयारी भी कर ली है। साथ ही कम गंभीर मरीजों को जिलों में बनाये गये कोविड हेल्थ सेंटर और कोविड केयर सेंटर में रखा जायेगा। गंभीर होने पर ही कोविड हॉस्पिटल में लाया जायेगा।

    सीएम ने की अधिकारियों से बात
    राज्य में बेकाबू होते हालात से सरकार गंभीर हो गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों से इस बाबत बात की है और सुझाव देने को कहा है। सीएम अभी होम क्वारेंटाइन में हैं। मंगलवार को उन्होंने घर से ही अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की और कोरोना की स्थिति की समीक्षा की।

    चार संक्रमितों की मौत
    मंगलवार को रांची में दो और जमशेदपुर में दो संक्रमितों की मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला जामाडोबा (बोकारो) की, जबकि दूसरी महिला कदमा भाटिया बस्ती की थी। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 37 हो गयी है।

    रांची में एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित
    रांची के कोकर में एक ही परिवार के आठ लोग संक्रमित पाये गये हैं। परिवार के एक सदस्य को पहले ही संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया जा चुका है। परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट मंगलवार को आयी।

    हजारीबाग-चतरा में संपूर्ण लॉकडाउन
    इस बीच हजारीबाग के डीसी की बेटी और समाहरणालय के डेढ़ दर्जन कर्मियों के संक्रमित होने के बाद जिला प्रशासन ने 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन का एलान किया है। उधर चतरा में भी 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। जमशेदपुर नगर निगम क्षेत्र में एक सप्ताह तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। राज्य में गंभीर कोरोना मरीजों के लिए विभिन्न जिलों में 19 सौ बेड बनाये गये हैं। इसमें करीब चार सौ बेड आइसीयू के हैं। कोविड हेल्थ सेंटर में 2148 बेड तथा कोविड केयर सेंटर में 4057 बेड बनाये गये हैं।

    Corona uncontrollable four more deaths in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहागामा में विस्फोटक से लदा ट्रक जब्त
    Next Article मनरेगा योजनाओं में अनियमितता की ACB करेगी जांच
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version