Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»परदेस में पांच दिन रहे थे भूखे, अब गांव वालों के लिए भी करेंगे रोटी की व्यवस्था
    Top Story

    परदेस में पांच दिन रहे थे भूखे, अब गांव वालों के लिए भी करेंगे रोटी की व्यवस्था

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के कहर से बचाने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को चार महीने हो चुके हैं। इस दौरान दस दिन के लिए अनलॉक भी किया गया लेकिन काम धंधा बंद होने से परेशान श्रमिकों की जिंदगी अनलॉक नहीं हो सकी। इन चार महीनों में परदेस में रह रहे श्रमिकों ने जो जलालत झेली है, उसका वर्णन करना संभव नहीं है। परदेस से लौट रहे श्रमिक जो दर्द भरी दास्तां सुनाते हैं, वह सुनकर बड़े-बड़े लोगों के हौसले पस्त हो सकते हैं। कई दिनों तक भूखे रहे, चुरा और मिर्च खाकर जिंदगी गुजारी, इनके बच्चे दूध के लिए बिलबिलातेे रहे। घर में ना राशन था, ना जेब में राशन खरीदने के लिए पैसे, सरकारों ने कहा कि सभी को खाना खिलाएंगे, लेकिन आधे श्रमिकों को भी खाना नहीं मिल सका। वह तो भला हो कुछ स्थानीय दुकानदारों, सामाजिक कार्यकर्ता और नेताओं का, जिन्होंने इनके दुख दर्द को समझा और भोजन उपलब्ध कराने में मदद की। केंद्र सरकार स्पेशल ट्रेन चला रही है तो दोगुने दाम पर दलाल के माध्यम से टिकट खरीदकर लोग घर आ रहे हैं। घर आ रहे अधिकांश श्रमिक अब किसी भी हालत में परदेस जाने के लिए तैयार नहीं हैं, हां यहां काम नहीं मिला, स्वरोजगार की व्यवस्था नहीं हुई तो यह फिर परदेस जा सकते हैं। रोसड़ा के रामबाबू दास, शंभू दास, मनोज दास, विपिन दास, सुशील तांती तथा बैजनाथ तांती समेत 15 से अधिक लोग असम के कोकराझार में कई वर्षों से रहकर मजदूरी कर रहे थे। लॉकडाउन हो गया तो इन लोगों का काम बंद हो गया, यह सब अपने घर में लॉक होने को मजबूर हो गए। लेकिन पेट लॉक नहीं हो सकता है, थक हार कर इन लोगों ने घर से पैसे मंगाए और किसी तरह दिन गुजारते रहे। अब गांव आ गए हैं तथा गांव में ही रहेंगे। उन्हें भले ही चार-पांच दिन तक खाना नहीं मिला, इन्होंने चुरा खाकर अपनी जान बचाई। लेकिन अब यह सब गांव में रहकर स्वरोजगार करेंगे तथा खुद के परिवार के साथ-साथ गांव वालों के लिए भी रोजी रोजगार की व्यवस्था करेंगे। बेगूसराय स्टेशन पर बातचीत के दौरान शंभू एवं विपिन ने बताया कि बिहार में काम नहीं मिलने के कारण हम लोग परदेस में रह रहे थे। लेकिन कभी सोचा भी नहीं था कि इतना कठिन परिश्रम करने के बावजूद रोटी पर आफत आ जाएगी। असम की हालत लॉकडाउन में बहुत बदतर हो गई, वहां की सरकार सभी लोगों को एक समय भी खाना खिला सकी। बाहर निकलने पर पुलिस बगैर कुछ कहे सुने लाठी चला देती थी, जिनके यहां काम करते थे उन्होंने घर जाने को कह दिया। जब भोजन पर आफत आई और उन्हें फोन किया तो फोन नहीं रिसीव किया गया, उनके घर पर गए तो गेट नहीं खोला गया। अनलॉक होने के बाद भी हम लोगों के साथ मनमानी की गई। इसके बाद दलालों के माध्यम से टिकट लेकर जब गांव के लिए चल दिए तो फोन किया गया कि मत जाओ घर काम देंगे, टिकट का भी पैसा दे देंगे। लेकिन हम लोगों ने जो जलालत झेली थी उस स्थिति में वहां रहना असंभव था। अब यहीं पर हम लोग प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत केेे सपनों को पूरा करेंगे, इस योजना से कर्ज लेकर सीमेंट का ईंट बनाने समेत भवन निर्माण का पूरा काम करेंगे। सीमेंट का ईंट, अगरबत्ती और सर्फ बनाने का काम शुरू करेंगे तो हम लोगों के साथ गांव वालों को भी रोजगार मिलेगा। हम खुद गांव में रहकर आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ अपने गांव वालों के भी आर्थिक प्रगति का द्वार खोल लेंगे। जिससे फिर किसी को परदेस जाकर जलालत नहीं झेलनी पड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता सरकार को मानना चाहिए अनुशासन : राज्यपाल
    Next Article श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, एक जवान घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version