Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री कोरोना पॉजिटिव
    Top Story

    महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री कोरोना पॉजिटिव

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     महाराष्ट्र के वस्त्र-उद्योग मंत्री असलम शेख कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शेख ने अपने संपर्क में आए लोगों को भी कोरोना टेस्ट कराने व सावधानी बरतने की अपील की है। शेख का इलाज मुंबई के निजी अस्पताल में हो रहा है।
    जानकारी के अनुसार असलम शेख को तबियत रविवार को बिगड़ गई थी। इसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया था। यह टेस्ट सोमवार को सुबह पॉजिटिव आया, इसलिए उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असलम शेख के शासकीय निवास व मालाड स्थित निवास को भी सैनेटाइज किया गया है।
    उल्लेखनीय है कि गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड, लोकनिर्माण मंत्री अशोक चव्हाण, सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना पाजीटिव पाए गए थे। इन तीनों का इलाज मुंबई में ही हुआ और तीनों इस समय स्वस्थ हैं। महाराष्ट्र सरकार के एक और मंत्री शंकरराव गडाख की पत्नी सुनीताताई गडाख कोरोना पाजीटिव पाई गई हैं। पत्नी सुनीताताई का इलाज जारी है और मंत्री शंकरराव गडाख ने खुद को एकांतवास में रखा है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजी राव पाटील निलंगेकर भी कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं,उनका इलाज भी मुंबई के निजी अस्पताल में हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना का प्रसार तेजी से होने लगा है। शनिवार को राज्य में एक ही दिन में 9518 कोरोना मरीज मिले हैं, जिससे कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख पार कर चुकी है। महाराष्ट्र में शनिवार को एक ही दिन में 258 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है और राज्य में अब तक 12 हजार से ज्यादा लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलखनऊ: केजीएमयू की आयी जांच रिपोर्ट में 193 मिले कोरोना पॉजिटिव
    Next Article देश में कोरोना के मामले 11 लाख के पार, एक ही दिन में 40 हजार से ज्यादा मामले आए सामने
    sonu kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version