इंदौर(गौरव कंछल): मध्यप्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और उनकी धर्मपत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री सिलावट और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मंत्री सिलावट आज ही इंदौर कलेक्ट्रेट ऑफिस के nic रूम में वर्चुअल केबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा नेताओं और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है।

मंत्री सिलावट के संक्रमित होने के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर उनके कुशल मंगलकामना की है।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version