भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को उनके जन्मदिन पड़ ढ़ेरों बधाई देते हुए स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना की है।

 नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर दिए बधाई संदेश में कहा ‘ केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की वरिष्ठ सहयोगी हरसिमरत कौर बादल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हरसिमरत जी खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें। ‘
 हरसिमरत कौर का जन्म 25 जुलाई 1966 को नई दिल्ली में हुआ था। वह शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। केंद्र की मोदी सरकार में वह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का दायित्व संभाल रही हैं।
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version