Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, December 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पुलिस एसोसिएशन के एक पदधारी ने लगा दिया क्लब का बोर्ड
    Jharkhand Top News

    पुलिस एसोसिएशन के एक पदधारी ने लगा दिया क्लब का बोर्ड

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 31, 2020Updated:July 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। देवघर में जमीन घोटाले के नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी भले ही यह कहते रहें कि जमीन के मामलों में वे नहीं पड़ते, लेकिन देवघर में तो पुलिस ही जमीन कब्जा कर रही है। कोलकाता निवासी स्वाधीनता सेनानी गीता मोहन घोष के पुत्र असीम मोहन घोष अब न्याय के लिए दर-बदर हो रहे हैं। उनकी अरबों की जमीन पर माफियाओं के अलावा कुछ पुलिसकर्मियों की भी नजर है।
    घोष बाड़ी में बने कुछ आवास पर देवघर पुलिस एसोसिएशन से जुड़े एक सदस्य अमरेंद्र सिंह ने कब्जा करने का नया तरीका अख्तियार किया। उन्होंने वहां पुलिस एसोसिएशन क्लब का बड़ा बोर्ड लगा दिया। 1994 में कुछ पुलिसवाले उन आवासों में जबरन घुस गये। वे वहां रहने लगे। इसकी जानकारी उस समय एसपी को दे दी गयी थी। तब यह कहा गया था कि संपत्ति का रख-रखाव पुलिसकर्मी करेंगे।
    आरोप है कि देवघर पुलिस एसोसिएशन के सदस्य अमरेंद्र सिंह कुछ लोगों के साथ मिल कर जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। उसमें राजकमल होटल के मालिक रामचंद्र प्रसाद, सुशील कुमार, राकेश झा, महादेव सिंह और अन्य शामिल हैं। इनमें से कुछ तो जमीन घोटाले के मामले में सीबीआइ के रडार पर हैं।
    आजाद हिंद फौज से जुड़ीं स्वाधीनता सेनानी गीता मोहन घोष 1974 में देवघर आयी थीं। उसके बाद से नहीं आयीं। जमीन माफियाओं ने फर्जी दस्तावेज भी बना लिया है, जिसमें स्वाधीनता सेनानी का नाम गलत है और उन्हें नि:संतान बता दिया गया है। जमीन के मालिक असीम मोहन घोष ने आरोप लगाया है कि अमरेंद्र सिंह जमीन खाली करने के एवज में पांच लाख रुपये मांग रहे थे। चार लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें से दो लाख रुपये नगद दिये गये और दो लाख रुपये उनके नजदीकी रिश्तेदार आनंद सिंह के भारतीय स्टेट बैंक की औरंगाबाद (महाराष्ट्र) स्थित शाखा (आइएफएससी कोड एसबीआइएन 0012576) के खाता संख्या 33678598287 में जमा कराये गये। यह खाता मोबाइल नंबर 8340385192 से जुड़ा है, जो अमरेंद्र सिंह का बताया जाता है। असीम मोहन घोष ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और डीजीपी एमवी राव को पूरी जानकारी देते हुए इसकी जांच एसीबी से कराने का अनुरोध किया है।

    One officer of the Police Association put up the board of the club
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
    Next Article पहली बार कोल इंडिया के जबड़े से निकाला ढाई सौ करोड़ : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी

      December 21, 2025

      गिरिडीह सड़क हादसा: बाइक सवार और पैदल यात्री की दर्दनाक मौत

      December 21, 2025

      ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • उद्योग विभाग में महज 1324 रजिस्ट्रेशन पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, EPF को लेकर सरकार को चेतावनी
      • रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा
      • इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड
      • प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सलाह- सरकारी कर्मचारियों हफ्ते में एक दिन पहननी चाहिए पारंपरिक वेशभूषा
      • काठमांडू में विश्व ध्यान दिवस मनाया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version