Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»प्रवासियों का दर्द : गांव आने के लिए छोड़ दिया परदेस का सब कुछ
    बिहार

    प्रवासियों का दर्द : गांव आने के लिए छोड़ दिया परदेस का सब कुछ

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बेगूसराय। लॉकडाउन के दौरान काम-धंधा बंद होने से परेशान प्रवासी कामगारों के आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। देश के तमाम विकसित समझे जाने वाले राज्यों से भूखे रहकर, जलालत झेलकर बिहार के तमाम जिलों के साथ बेगूसराय के भी 50 हजार से अधिक लोग वापस आ चुके हैं। इन्हें गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकारी स्तर पर मनरेगा, जल जीवन हरियाली समेत कई अभियान चल रहे हैं। जिसमें कुछ श्रमिकों को काम भी मिला है लेकिन मात्र इतने को काम मिलने से कुछ नहीं होना है। सभी श्रमिकों को काम दिलाने के लिए सरकार एक्शन मोड में है, जिला प्रशासन ने भी तमाम विभागों को तथा कार्यकारी एजेंसियों को स्थानीय प्रवासी श्रमिकों को काम देने का निर्देश दिया है।
    अब प्रत्येक सोमवार को डीआरसीसी में रोजगार कैंप भी लगाए जाएंगे, कृषि विभाग समेत अन्य कई विभाग लोगों को स्वरोजगार के लिए भी प्रशिक्षित करने का अभियान शुरू कर चुके हैं। लेकिन इन सारी कवायदों के बावजूद जलालत झेलनी के बाद भी यह बिहार में रुकेंगे, यह कहना मुश्किल है। लौटने वाले प्रवासियों को शासन-प्रशासन से काफी उम्मीद है, यह लोग खुश हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम श्रमिकों के समस्या को देखते हुए, आर्थिक हालत को देखते हुए गरीब कल्याण योजना शुरू किया है। जिससे कम से कम से कम 125 दिन काम करने से दौरान यह लोग आत्मनिर्भर बनने के लिए अन्य उपाय ढूंढ लेंगे। गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए ढ़ेर सारे लोगों ने परदेस में अपना जमा जमाया सब कुछ छोड़ दिया है।
    असम से लौटे अवधेश सहनी, लालू सहनी, बमबम सहनी आदि ने शनिवार को बताया कि हम लोग बिहार में काम की कमी रहने के कारण परदेस गए थे। वहां काम धंधा चल रहा था, किसी तरह कमाकर जी रहे थे, परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। लेकिन लॉकडाउन ने तबाह कर दिया, काम धंधा बंद हो गया तो जीने लायक खाना मिलना भी मुश्किल हो गया, काफी जलालत झेलनी पड़ी। तीन महीने में सबकुछ तबाह हो गया, कई रातें खाली पेट गुजारी, उसके बाद केंद्र सरकार के कृपा से गांव आए हैं। अभी सदर अस्पताल में कोरोना की जांच कराने के बाद 10-20 दिन घर पर रहकर दर्द को भूलने का प्रयास करेंगे। परदेस में हुआ दुख गांव आकर कम हुआ, दिल को सुकून मिला है लेकिन शांति तब मिलेगी जब गांव में रोजगार या स्वरोजगार मिल जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशाह ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनके विचार आज भी हैं प्रासंगिक
    Next Article भारत और चीन तनाव का फायदा उठा रही कोरियान कंपनियांये
    sonu kumar

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

      August 13, 2025

      ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version