Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»मोदी सरकार के योजना की जानकारी पाते ही घर की ओर भागे-भागे आ रहे परदेसी
    बिहार

    मोदी सरकार के योजना की जानकारी पाते ही घर की ओर भागे-भागे आ रहे परदेसी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ केंद्र सरकार ने अनलॉक-3 की घोषणा कर दिया है। वहीं, बिहार में 16 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस बीच देश के विभिन्न शहरों से प्रवासी कामगारों आने-जाने का सिलसिला जारी है। जितने श्रर्मिक आ रहे हैं करीब उतने श्रमिक रोज परदेस जा भी रहे हैं। लेकिन बेगूसराय के हजारों श्रर्मिक ऐसे हैं जो अब किसी भी हालत में परदेस नहीं जाएंगे, वे यहीं रह कर विकास की नई गाथा लिखने का संकल्प ले चुके हैं।

    देश के विभिन्न शहरों को समृद्ध बनाने वाले ये श्रमिक अब परदेस में अपनाए गए कौशल का उपयोग अपने गांव और इलाके को समृद्ध करने में करेंगे। कोई अगरबत्ती बनाना शुरू करने जा रहा है तो कोई सर्फ और साबुन की फैक्ट्री लगाएगा। कुछ लोग जूता फैक्ट्री लगाने के लिए आगे आए हैं तो सैकड़ों लोग विभिन्न तरह के अन्य स्वरोजगार शुरू करने के जुगाड़ में लग गए हैं। राज्य के बाहर से आए कामगारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन-प्रशासन एक्शन मोड में है तथा इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के बाहर से आए कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों द्वारा समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हुनरमंद श्रमिकों की सहायता से स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की दिशा में पहल की जा रही। स्थानीय स्तर पर संचालित औद्योगिक इकाई को प्रेरित किया जा रहा है। रिफाईनरी, हर्ल खाद कारखाना, एनटीपीसी, एनएचएआई, आरसीडी, आरडब्ल्यूडी एवं पीएचईडी के साथ समन्वय किया गया है। बाहर से लौटे श्रमिक अपने हुनर के अनुसार रोजगार समूह का निर्माण कर कार्य आरंभ करेंगे तो प्रशासन ऐसे समूहों को कैपिटल इनपुट उपलब्ध करवा सकती है।
    प्रवासी कामगारों के काउंसलिंग के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना आदि के संबंध में जानकारी दी जा रही है। ताकि वे इन योजनाओं के माध्यम से रोजगार प्रारंभ कर सकें। इसके अतिरिक्त सरकारी निर्माण कार्य, मनरेगा, पशुपालन एवं मत्स्य, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कलस्टर, हस्तशिल्प, हस्तकरघा एवं दरी निर्माण समेत अन्य रोजगारपरक योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसका असर दिख रहा है कि अब परदेस के विभिन्न शहरों में रह रहे श्रमिक भी औद्योगिक नवप्रवर्तन योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना तथा आत्मनिर्भर भारत योजना आदि के सहारे सफलता के नए आयाम पाने के लिए घर की ओर भागे-भागे से आ रहे हैं। असम से लौटे प्रमोद राम, अखिल राम, विनोद महतों, गणेश महतों, रंजीत महतो आदि ने शुक्रवार को बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार नहीं मिलने की मजबूरी में घर से हजारों किलोमीटर दूर परिवार के लिए रोजी-रोटी का जुगाड़ अपना श्रम सस्ते में बेचकर कर रहे थे। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा, जब परदेस में आर्थिक रूप से मजबूत होने गए हम लोगों को वहां से कंगाल होकर घर लौटना पड़ेगा। वहां लॉकडाउन के कारण काम-धंधा बंद हो गया, सरकार ने खाने का उपाय नहीं किया, कई रातें खाली पेट रहना पड़ा। अब मोदी सरकार के विभिन्न योजना की जानकारी पाकर गांव आए हैं। अब किसी हालत में परदेस नहीं जाएंगे, गांव में ही रहकर स्वरोजगार करेंगे। हमारे स्वरोजगार और श्रम शक्ति से ही सशक्त बिहार और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण होगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे हुआ मजबूत
    Next Article अमेरिका में भी गूंजेगा जय श्री राम, 5 अगस्त को टाइम्स स्क्वायर पर दिखेंगी भगवान राम की तस्वीरें
    sonu kumar

      Related Posts

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025

      छत्तीसगढ़ के कांकेर में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version