महंगाई से जूझ रही जनता को आज सरकारी तेल कंपनियों से थोड़ी राहत मिली है. आज देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई तब्दीली नहीं की गई. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पहले के तरह ही हैं. इससे पहले, कल ही डीजल की कीमत में 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी.

पेट्रोल और डीजल की नई दरें –

आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, डीजल की कीमत 81.18 रुपये प्रति लीटर है. आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है. डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 76.33, 79.40 और 78.22 रुपये है.

आइए जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम…

शहर का नाम पेट्रोल/रुपये लीटर डीजल/रुपये लीटर
दिल्ली 80.43 81.18
मुंबई 87.19 79.40
चेन्नै 83.63 78.22
कोलकाता 82.10 76.33
नोएडा 81.08 73.13
रांची 80.29 77.07
बेंगलुरु 83.04 72.15
पटना 83.31 78.05
चंडीगढ़ 77.41 72.51
लखनऊ 80.98 73.03
Share.

Comments are closed.

Exit mobile version