Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बड़ी गाड़ी से बालू ढोने पर रोक का विरोध शुरू
    Jharkhand Top News

    बड़ी गाड़ी से बालू ढोने पर रोक का विरोध शुरू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 3, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। ट्रैक्टर से बालू की ढुलाई के सरकारी आदेश का विरोध बालू ट्रक आॅनर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को किया। नामकुम दुर्गा सोरेन चौक के पास गाड़ियां खड़ी कर ट्रक मालिकों ने विरोध जताया और धरना दिया। बता दें कि सीएम के आदेश के बाद हाइवा-डंपर एवं अन्य सभी गाड़ियों से बालू की ढुलाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके विरोध में बालू एसोसिएशन के सदस्यों ने 100 से ज्यादा गाड़ियां खड़ी कर विरोध जताया। फिर अपनी मांगों के साथ धरने पर भी बैठ गये। मौके पर उपस्थित बालू ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार साहू ने बताया कि यह फैसला झारखंड के मजदूरों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि 700 हाइवा और डंपर का रजिस्ट्रेशन झारखंड सरकार ने ही कराया था, लेकिन अब अचानक से नियमों को बदलने से कई मजदूरों का रोजगार छीन गया है। उन्होंने बताया कि एक हाइवा या डंपर के चलने से ढुलाई और मजदूरी मिलाकर कुल छह लोगों को रोजगार मिलता है। ऐसे में इस फैसले का प्रकोप राज्य के सभी मजदूरों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में अगर सिर्फ ट्रैक्टर से ही बालू की आपूर्ति की जाती रहेगी, तो राजधानी में हो रहे निर्माण कार्य को देखते हुए उसे पूरा करने में कम से कम तीन महीने से भी ज्यादा का समय लगेगा।
    अध्यक्ष दिलीप साहू ने बताया कि सबसे पहले मुख्यमंत्री को अपना आदेश वापस लेना चाहिए। इसके साथ ही बालू गाड़ी की धर पकड़ बंद की जानी चाहिए। हाइवा और डंपर से बालू उठाने की इजाजत दी जानी चाहिए, क्योंकि इससे कई लोगों का रोजगार जुड़ा है।

    Protest against ban on sand carrying by big car started
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में फिर कोयले पर कोहराम, एक तरफ हड़ताल, दूसरी तरफ राजनीति
    Next Article रिम्स जीएनएम स्कूल आॅफ नर्सिंग का कारनामा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version