Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»टीवी जगत»बर्थडे स्पेशल-10 जुलाई: इंडस्ट्री में कॉकरोच के नाम से फेमस हैं डांसर-अभिनेता राघव जुयाल
    टीवी जगत

    बर्थडे स्पेशल-10 जुलाई: इंडस्ट्री में कॉकरोच के नाम से फेमस हैं डांसर-अभिनेता राघव जुयाल

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    डांसर और अभिनेता राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को देहरादून में हुआ। शुक्रवार को राघव अपना 28वां जन्मदिन मनाएंगे। राघव को अपने पहले शो ‘डांस इंडिया डांस’ से ही लोकप्रियता मिल गई थी। उसके बाद से उन्हें स्लो मोशन किंग भी कहा जाने लगा। राघव ने कम समय में ही अपनी प्रतिभा से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अलग मुकाम हासिल किया है। राघव अच्छे डांसर और एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे होस्ट भी हैं।
    डांस प्लस को होस्ट करने वाले राघव एक वक्त रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में कंटेस्टेंट थे। राघव वो रियलिटी शो हार गए थे, लेकिन  उन्होंने अनोखे डांस मूव्स से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। राघव कई टीवी शो को होस्ट कर चुके हैं और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। वो रमेश सिप्पी की फिल्म सोनाली केबल में भी नजर आए थे। इसके बाद राघव रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म एबीसीडी 2 में भी नजर आए थे। इस फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, प्रभु देवा भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। उन्हें फिल्म नवाबजादे में काम करने का मौका मिला। हाल ही में उन्हें फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी में अभिनेता वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। राघव बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वो अच्छे डांसर और एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे होस्ट भी हैं।
    राघव जुयाल को इंडस्ट्री में कॉकरोच के नाम से भी जाना जाता है। राघव के पिता का नाम दीपक जुयाल है, जो एडवोकेट हैं, वहीं उनकी मां अल्का जुयाल गृहणी हैं। राघव और उनका परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के खेतु गांव से ताल्लुक रखता है। राघव जुयाल की शुरुआती पढ़ाई दून इंटरनेशनल स्कूल में हुई। बाद में उन्होंने डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। राघव की खास बात ये है कि उन्होंने डांस की ट्रेनिंग नहीं ली है। अगर उनकी लव लाइफ की बात करें तो राघव को कई बार टीवी रियलिटी शो में जज रही शक्ति मोहन को प्रोपोज करते देखा है। उनके डांस के साथ-साथ लोगों को उनकी कॉमेडी भी बेहद पसंद आती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशोले में सूरमा भोपाली का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन
    Next Article जगदीप के निधन से दुखी बॉलीवुड सितारे, परिवार के प्रति जताई हार्दिक संवेदनाएं
    sonu kumar

      Related Posts

      ऑनलाइन लीक हुई फिल्म ‘भूल चूक माफ’, मेकर्स को बड़ा झटका

      May 23, 2025

      सलमान खान ने सूरज पंचोली के साथ शेयर की तस्वीरें

      May 23, 2025

      पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर बनेगी फिल्म

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version