रामगढ़। रामगढ़ की पलक सिंह ने इंटर की परीक्षा में 98.5 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। पलक सिंह ने दिल्ली के आरके पुरम डीपीएस स्कूल में 98.5 प्रतिशत लाकर अपने विद्यालय में टॉप किया है। पलक ने पूरी दिल्ली में टॉप फाइव पर पहुंचकर कीर्तिमान हासिल किया है। इससे पहले पलक रामगढ़ के डीएवी बरकाकाना में क्लास 10th में 96 प्रतिशत अंक लाकर सेकंड टॉपर रही थी। सेंट्रल हॉस्पिटल रामगढ़ में उनके माता-पिता डॉ भरत सिंह व डॉ प्रियंका प्रियदर्शी दोनों पदस्थापित हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version