Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगी दुकानें
    Jharkhand Top News

    हफ्ते में तीन दिन बंद रहेंगी दुकानें

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर झारखंड चेंबर आॅफ कॉमर्स ने सप्ताह में तीन दिन दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। यह घोषणा चेंबर अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने मंगलवार को यहां मीडिया से बातचीत के दौरान की। फैसले के अनुसार शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जरूरी सेवाओं को छोड़ कर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 31 जुलाई तक लॉकडाउन लागू है और इसमें इसी सप्ताह बाकी है, इसलिए यह फैसला इसी सप्ताह के लिए है। आगे का फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जायेगा।
    चेंबर अध्यक्ष ने कहा कि जीवन के साथ-साथ जीविका का भी चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह जरूरी है कि सतर्कता बरती जाये। अजमानी ने कहा कि कोरोना महामारी लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो भय से टेस्ट नहीं करा रहे। ऐसे में जरूरी है कि चेंबर जन जागरूकता को ध्यान में रखते हुए निर्णय ले। कम्युनिटी स्प्रेड के खतरे को ध्यान में रखते हुए चेंबर ने यह निर्णय लिया है। यह ट्रायल के तौर पर लागू किया जायेगा। इसके बाद राज्य सरकार सोमवार और मंगलवार को निर्णय ले।
    अजमानी ने कहा कि यदि तीन दिनों में मरीजों के मिलने की संख्या में कमी आयेगी, तो चेंबर आगे की रणनीति बनायेगा। इसमें उन्होंने छोटे व्यापारियों और दुकानों को भी शामिल होने की अपील की है। साथ ही कहा कि व्यापार जगत के लिए यह लॉकडाउन नहीं, बल्कि जनता कर्फ्यू समझा जाये। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से रविवार तक की बंदी के लिए पंडरा बाजार समिति से बात की जायेगी।

    कैबिनेट की बैठक आज, कड़े फैसले की उम्मीद
    इस बीच राज्य कैबिनेट की बैठक बुधवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय में होगी। इसमें कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बारे में कड़े फैसले लिये जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन में और सख्ती बरतने का संकेत दिया है, जिसके बाद से लॉकडाउन को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि इसे लेकर उच्च स्तर पर विचार किया जा रहा है। कई वरीय अधिकारियों का मानना है कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाना जरूरी है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके विपरीत सूत्रों के अनुसार पूर्ण लॉकडाउन होने की संभावना राज्य में नहीं है। सरकार कोरोना मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।

    पुलिस मुख्यालय दो दिन के लिए सील
    इस बीच एक साथ 22 संक्रमित मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस मुख्यालय को दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। इस दौरान पूरे मुख्यालय को सेनिटाइज किया जायेगा। सोमवार को जिन 22 लोगों को संक्रमित पाया गया था, उन सभी का इलाज चल रहा है।

    Shops will be closed three days a week
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउपद्रवियों ने पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त
    Next Article शेष नौ लाख किसानों को 15 अगस्त तक दिलायें लाभ : हेमंत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version