नामकुम। झामुमो के रांची जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम के नेतृत्व में रांची जिला समिति के पदाधिकारियों ने नामकुम प्रखंड मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान लॉकडाउन में पदाधिकारियों की ओर से किये गये सराहनीय कार्यों की समीक्षा कर सभी पदाधिकारियों को बधाई दी गयी और प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वे प्रत्येक कार्य दिवस में जनता दरबार लगाकर उसी क्षण जनता की समस्याओं का निराकरण पदाधिकारियों से मिलकर करायेंगे। जिलाध्यक्ष के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय में जनता दरबार भी लगाया गया।
इस दौरान श्री आलम ने लोगों की समस्याएं सुनी और जनता दरबार में ही प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक समेत तमाम पदाधिकारियों को बारी-बारी से बुलाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने को कहा।
हालांकि, कार्यदिवस होने के बावजूद अंचलाधिकारी समेत कई पदाधिकारी कार्यालय से अनुपस्थित रहे। उन्हें चेतावनी देते हुए मुश्ताक आलम ने कहा कि ऐसे लोग अपनी कार्यशैली बदलें वरना झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बीडीओ देवदत्त पाठक की ओर से जनहित में किये गये कार्यों की सराहना की। मौके पर जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, संयुक्त सचिव बीरु साहू, बिरीश मिंज, माइकल रुंडा, पतरस तिर्की, जगत मिर्धा, विलियम रिचर्ड लकड़ा, मंगल टूटी, जॉनसन कुजूर, सुहैल अंसारी, सुशील सांगा, महेंद्र मुंडा, सूरज महतो, प्रकाश मुंडा, रोबिन मुंडा,सूरज मिंज, मोजाहिद हुसैन, विवेक रुंडा, पंचम मिर्धा, चंडू मिर्धा और सोनी बेक समेत अन्य उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version