Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»प्रवासियों ने कहा- पहली बार कोई सरकार आई है जिसने हमारे हित में सोचा
    बिहार

    प्रवासियों ने कहा- पहली बार कोई सरकार आई है जिसने हमारे हित में सोचा

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय। लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में प्रवासियों की घर वापसी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के लिए शुरू किए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान में भले ही लोगों को तत्काल 125 दिन का काम मिले। लेकिन इससे बाद होने वाले फायदों की जानकारी मिलने से प्रवासी श्रमिकों में एक नई आशा का संचार हुआ है। लॉकडाउन के दौरान किसी तरह अपने घर वापस आए ढेर सारे श्रमिकों को बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए मनरेगा और जल जीवन हरियाली समेत अन्य योजना में काम मिला। इसके अलावा तमाम बड़ी एजेंसियों और अन्य विभागीय कार्यों में प्रवासी लगाए गए हैं। उसके बाद शुरू हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान से भी काम दिलाने की कवायद की जा रही है। इसकी जानकारी जब अब भी देश के विभिन्न शहरों में रह रहे बिहारी कामगारों को मिल रही है तो वह सब गांव की ओर रुख कर चुके हैं। देश के विभिन्न शहरों से लगातार श्रमिकों की घर वापसी से लग रहा है कि अब अपने श्रम शक्ति से बिहार प्रगतिशील बनेगा और श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर।

    प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत निर्माण के ही एक कड़ी के रूप में शुरू किए गए प्रधान गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरुआत से लग रहा है कि खाना देखें 73 साल बाद अब देश में कोई ऐसी सरकार आई है जो गरीबों के हित में सोच रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति तक में बैठे लोगों को राहत पहुंचाए जा रहे हैं। कुछ ऐसा ही कहना है असम से लौटे प्रवासी कामगारों का। 2007 के में आई प्रलयंकारी बाढ़ के बाद से ही असम में रह रहे रोसड़ा के रंजीत पासवान, राम शंकर पासवान, गणेश पासवान, दीपू पासवान आदि ने बेेगूसराय स्टेशन पर बताया कि अपने बिहार में सरकारों ने श्रमिक के लिए कुछ नहीं किया, जिसके कारण हम जैसे लाखों श्रमिक देश के विभिन्न शहरों में दुख दर्द खेलते हुए परिवार के लिए दिन रात एक कर काम करते हैं। लॉकडाउन में परेशानी हुई, इसके बावजूद मजबूरी में रह रहे थे। इसी बीच मोबाइल समेत विभिन्न माध्यम से जानकारी मिली की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हम गरीबों के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। घर से भी फोन आया कि प्रधानमंत्री के अभियान में अब सब गरीबों को काम मिलेगा, घर वापस आ जाओ तो हम लोग वापस गांव आ गए हैं। श्रमिकों ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री का यह अभियान हम लोगों के लिए अच्छे दिन लेकर आया है। मोदी जी ने घर दिया, घर में बल्ब जला दिया, खाना बनाने के लिए गैस दे दिया, लॉकडाउन में परेशानी हुई तो मुफ्त में राशन दिया जा रहा है और अब हम सब काम करने वालों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। इससे बड़ी बात क्या होगी, अभियान शुरू किया गया है तो जरूर कुछ ना कुछ फायदा होगा। यह अभियान जब हम सब के लिए है तो हम सब क्यों परदेश में रहे। असम में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करते थे, काम सब दिन मिलने की कोई गारंटी नहीं थी। अब घर आ गए हैं तो गरीब कल्याण रोजगार अभियान में काम करेंगे, मुखिया जी से कहकर मनरेगा का जॉब कार्ड बनवा लेंगे। पता चला है कि जॉब कार्ड वाले को सब दिन काम मिलता है तो हम लोगों को भी काम मिलेगा। गांव में ही रहकर अपने परिश्रम के बल पर अपने परिवार को आर्थिक रूप से समृद्ध करेंगे। हम लोगों को अब कोई ठग नहीं सकता है, हम लोग भी अब स्क्रीन टच मोबाइल रखते हैं और रात में देश दुनिया की सब जानकारी मिल जाती है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालाकोट सेक्टर में पाक ने की भारी गोलाबारी
    Next Article गंजाम-खोर्धा सीमा सील, भुवनेश्वर में प्रवेश पर रोक
    sonu kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      शुभम द्विवेदी के परिजनों को असम सरकार की ओर से सौंपा गया पांच लाख का चेक

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version