कोलकाता। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कोलकाता इकाई ने 435 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी की कोलकाता क्षेत्रीय इकाई के निदेशक सुधांशु सिंह ने शुक्रवार सुबह इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पुख्ता सूचना मिलने के बाद गुरुवार शाम बैरकपुर में डनलप ब्रिज के पास एक महिंद्रा पिकअप वाहन को रोका गया था। इसमें गांजा होने की पुख्ता सूचना पहले से थी, जिसके बाद एनसीबी की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। अंदर कई पैकेट में 435 किलो गांजा छिपा कर रखा गया था। इसके बाद इसमें सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी पहचान उत्तर 24 परगना के वनगांव निवासी विश्वजीत हालदार, इसी जिले के मगराहट के रहने वाले रविन नस्कर और बैरकपुर के रहने वाले सुबोध बागची के तौर पर हुई है। इसमें से विश्वजीत हालदार सप्लायर है। प्रारंभिक पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि ओडिशा से गांजा को लेकर आए थे और बांग्लादेश से सटे उत्तर 24 परगना के बनगांव क्षेत्र में इसकी तस्करी की जा रही थी। पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि इनके जाल पश्चिम बंगाल के साथ-साथ ओडिशा और राज्य के अन्य हिस्से में भी फैले हुए हैं। इनके बाकी साथियों के बारे में पता लगाने के लिए इनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



