केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का गु्स्सा बढ़ता जा रहा है। शनिवार को हरियाणा के यमुनानगर में प्रस्तावित भाजपा की बैठक के विरोध में किसानों ने हंगामा किया। बैठक में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को आना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और किसानों के बीच झड़प हो गई। गुस्साए किसानों ने ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़ दिए. कई किसान बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए और पुलिस से विवाद करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं जाने दिया। इससे गुस्साए किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

बिलासपुर के डीएसपी आशीष चौधरी ने कहा कि राज्य के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा रामविलास भवन में बैठक करने पहुंचे थे, लेकिन किसानों ने बैठक को रोकने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को यहां से खदेड़ दिया। आशीष चौधरी ने कहा कि पुलिस बैरिकेडिंग को ट्रैक्टर से टक्कर मारने वालों पर कार्रवाई होगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version