कोरोना वायरस के कहर के बीच केरल में जीका वायरस ने भी दस्तक दे दी है। केरल में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। 24 साल की गर्भवती महिला संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला तिरुवनंतपुरम जिले के पारसलेन की रहने वाली है। उसका यहां के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। 7 जुलाई को उसने बच्चे को जन्म दिया है। महिला को बुखार, सिरदर्द और शरीर पर लाल चिकत्ते पड़ने के बाद 28 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टेस्ट के बाद महिला में जीका वायरस होने की पुष्टि हुई है। महिला की हालत अब स्थिर है।

तिरुवनंतपुरम के 19 लोगों के सैम्पल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजे गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इनमें से डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स समेत 13 लोगों के संक्रमित होने का शक है। जीका वायरस मच्छरों से फैलता है। इससे संक्रमित होने के लक्षण डेंगू जैसे ही होते हैं। बुखार आना, शरीर पर चकत्ते पड़ना और जोड़ों में दर्द, यह सभी लक्षण जीका वायरस के होते हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version