झारखंड के आठ जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। हालांकि इस दौरान राज्य में बोकारो जिले में एक मरीज की मौत हो गई।

बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 37 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्यभर में 39 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से नौ, जबकि रांची, देवघर और रामगढ़ में से प्रत्येक जिले में चार नए मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन -तीन मरीजों की पहचान हुई है। गुमला और सिमडेगा से दो -दो मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में चतरा, धनबाद , दुमका , गोड्डा , हजारीबाग, कोडरमा, लोहरदगा और सरायकेला से एक-एक नए मरीज के मिलने की खबर है। इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब तीन लाख,47,022 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 41 हजार, 650 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 124 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। कुल 11 लाख, 43 हजार, 3351सैंपल की जांच की गई है। राज्य में 247 सक्रिय मरीज हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार नए केस मिले हैं। राजधानी में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 44 है। आठ मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85 हजार,342 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 83 हजार, 710 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version