Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 518 लोगों की मौत
    Breaking News

    देश में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में 518 लोगों की मौत

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2021Updated:July 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश में कोरोना महामारी का कहर पूरी तरह से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान व कड़ी पाबंदियों के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं और जान गंवा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में 41 हजार 157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 11 लाख 6 हजार 65 हो गई है जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 13 हजार 609 हो गई है।

    क्या कहते हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े?
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार (18 जुलाई) की सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4 लाख 22 हजार 660 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है।

    पिछले 24 घंटों में एक हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं, शनिवार (17 जुलाई) को कोविड-19 के लिए 19 लाख 36 हजार 709 नमूनों की जांच की गई और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44 करोड़ 39 लाख 58 हजार 663 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 2 लाख 69 हजार 796 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

    देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को यह मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यों को कोरोना रोधी टीके की 41.99 करोड़ खुराक दी गयीः केन्द्र सरकार
    Next Article Tokyo Olympics खेल गांव में पहुंचे दो खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या सात हजार के करीब, 24 घंटे में तीन मौत

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version