- राज कुंद्रा की टीम शॉर्ट फिल्म, वेब सीरीज या टीवी सीरियल में काम दिलाने के बहाने लड़कियों को ऑडिशन के लिए बुलाती थी। इस काम से ये लोग लाखों करोड़ों रुपये कमाते थे। इस धंधे में शामिल पोर्न प्रोडक्शन हाउस और कंपनियां भी लाखों की कमाई करती थीं। इन फिल्मों की शूटिंग मड आइलैंड पर स्थित एक बंगले पर की जाती थी। एक्टर्स को मॉडल्स को यहां बहला फुसला कर लाया जाता था। आखिरी मिनट में पूरी स्क्रिप्ट बदल दी जाती थी।
- अगर कोई बाद में फिल्म करने से मना करता था तो बंगले के किराए को लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। इस बंगले में कई कमरे थे, जहां अलग अलग शूटिंग की जाती थी। मॉडल्स से कहा जाता था कि अगर वे इसमें काम नहीं करेंगे तो उन्हैं इसकी भरपाई करनी पड़ेगी। कई मॉडल्स ने इस डर में सेमी न्यूड और न्यूड फिल्में शूट कीं।
- मॉडल्स से कहा जाता था कि यहां वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है और राज कुंद्रा वेबसीरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यहां सिर्फ उन लोगों को ही रखा जाता था जो हर काम करना जानते हों। ऐसा इसलिए किया जाता था ताकि इस काम में कम से कम लोग ही शामिल हों।
- कई मॉडल और अभिनेत्रियों ने राज कुंद्रा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा को लेकर शिकायत भी की थी। शर्लिन ने तो कहा था कि उनकी वजह से वो पोर्न इंडस्ट्री में आ गईं।
- अभिनेत्री और मॉडल सागरिका शोना सुमन का आरोप है कि राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पीए उमेश कामत ने उन्हें न्यूड फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया था। उमेश ने वीडियो कॉल के जरिये उनका ऑडिशन लेते समय न्यूड ऑडिशन की बात कही थी लेकिन सागरिका ने इसे करने से मना कर दिया था। इस साल फरवरी महीने में गहना वशिष्ठ को पोर्न फिल्म की शूटिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

