Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»महाराष्ट्र से रची गयी थी हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश
    Breaking News

    महाराष्ट्र से रची गयी थी हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 25, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सरकार गिराने की साजिश में शामिल थे महाराष्ट्र भाजपा के दो विधायक
    गिरफ्तार अभिषेक दुबे ने पुलिस को दिया है बयान
    11 विधायकों से हो रही थी डील
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। विधायक खरीद-फरोख्त मामले में कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज करने के बाद पुलिस रेस हो गयी है और उन सभी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जो गठबंधन सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं। होटल ली लैक के कमरा नंबर 307, 310, 407 और 611 में महाराष्ट्र निवासी मोहित भारतीय, अनिल कुमार, आशुतोष ठक्कर और जयकुमार शंकर राव जीव बेलखेड़े ठहरे थे। इनमें से कई के मोबाइल पुलिस को कमरे से मिले हैं। उसके जरिये पुलिस साजिश करनेवालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हालांकि इस मामले में विधायक अनूप सिंह के बयान पर जो एफआइआर दर्ज की गयी है, उसके अनुसंधानक एक दारोगा स्तरीय अधिकारी है, जबकि पीसी एक्ट का आइओ डीएसपी को होना चाहिए। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को इस पूरे खेल के बारे में बताया है। आरोपी अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया कि सत्ता पक्ष के 11 विधायकों के साथ डील हो रही थी और एक करोड़ रुपये एडवांस देने की बात हुई थी। अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया है कि कांग्रेस के विधायक डॉ इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला और निर्दलीय विधायक अमित कुमार यादव के साथ अमित सिंह, निवारण महतो और अभिषेक दुबे दिल्ली गये थे। दिल्ली एयरपोर्ट से जय कुमार नाम के एक शख्स ने उन लोगों को रिसीव किया। तीनों विधायक एक इनोवा कार से और बाकी लोग दूसरी गाड़ी से द्वारिका स्थिति होटल के लिए रवाना हो गये। रांची से दिल्ली जाने के लिए विधायक अमित कुमार यादव को टिकट जय कुमार ने भेजा था। जय कुमार महाराष्ट्र भाजपा विधायक का भांजा है। दुबे ने पुलिस को बताया है कि कांग्रेस के दोनों विधायक डॉ इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला के साथ-साथ विधायक अमित कुमार यादव की दिल्ली में महाराष्ट्र के दो विधायकों से मुलाकात हुई। दोनों विधायकों से जय कुमार ने मुलाकात करवायी। महाराष्ट्र के विधायक चंद्रशेखर राव और चरण सिंह से इन विधायकों की मुलाकात हुई थी। जो जानकारी है उसके अनुसार जय कुमार चंद्रशेखर राव का भांजा है। अभिषेक दुबे ने जो बयान दिया है, उसके अनुसार महाराष्टÑ के दोनों विधायक झारखंड के इन तीनों विधायकों को एक बड़े नेता के पास ले गये थे। वहां उस बड़े नेता से पंद्रह मिनट बातचीत हुई थी। फिर ये लोग होटल लौट आये। इसी मुलाकात में कांग्रेस के विधायकों को एक करोड़ रुपये एडवांस देने की डील हो चुकी थी। लेकिन जब कांग्रेस के विधायकों को एडवांस पैसा नहीं मिला, तो वे नाराज भी हो गये।

    भाजपा के कई और बड़े नेताओं से हुई थी मुलाकात
    अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र के दोनों विधायकों से मुलाकात के साथ-साथ बीजेपी के और बड़े नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात में क्या कुछ बात हुई थी, यह जानकारी अभिषेक दुबे ने पुलिस को नहीं दी है। पुलिस फिलहाल मामले की तफ्तीश में जुटी है कि आखिर और किन-किन और बीजेपी के नेताओं से दिल्ली में मुलाकात हुई थी।

    जय कुमार सहित कुछ लोग पहुंचे थे रांची
    अभिषेक दुबे ने पुलिस को बताया है कि महाराष्ट्र भाजपा के विधायक चंद्रशेखर राव का भांजा जय कुमार, मोहित भारतीय, आशुतोष ठाकुर और विधायक अमित कुमार यादव 21 जुलाई को रांची पहुंचे और होटल लीलैक में ठहरे थे। और वहीं से स्थानीय विधायकों से बात करने की कोशिश की गयी है। पुलिस ने जब 22 जुलाई की रात करीब साढ़े 8 बजे होटल ली लैक में छापेमारी की, तो वहां से अभिषेक दुबे गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने बताया कि अभिषेक जिस कमरे से गिरफ्तार हुआ, उसी कमरे से 2 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।

    एक करोड़ नहीं मिले तो गुस्से में वापस लौटे तीनों विधायक
    16 जुलाई को तीनों विधायकों को दिल्ली में एक अन्य बड़े नेता से मिलवाया गया, जहां पर विधायकों को एक करोड़ रुपये देने का बात कही गयी। लेकिन तुरंत दिया नहीं गया। इससे सभी नारज हो गये और दिन के 3.55 बजे की फ्लाइट से वापस रांची लौट गये।

    21 जुलाई को जय कुमार बेलखेड़े 2.30 बजे की फ्लाइट से रांची पहुंचे और होटल लीलैक में रूके। जय कुमार लगातार स्थानीय विधायकों से संपर्क करते रहे। होटल में जय कुमार के अलावा आशुतोष ठक्कर और अमित कुमार यादव भी रहे। यहां भी जय कुमार ने अभिषेक दुबे को बुलाया। यहां संतोष कुमार नामक व्यक्ति दो विधायकों से बात कर रहा था। इसके अलावा एक पत्रकार कुंदन सिंह दो विधायकों से बात कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपुलिस के अनुसंधान की प्रतीक्षा करनी चाहिए : अनूप सिंह
    Next Article झारखंड: 11 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं, राज्य में एक भी मौत नहीं
    azad sipahi

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version