Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुंबई में आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित, हार्बर रेलवे सेवा ठप
    Breaking News

    मुंबई में आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित, हार्बर रेलवे सेवा ठप

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2021Updated:July 18, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई में शनिवार देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप हो गया है। भारी बारिश से शहर में तीन स्थानों पर पहाड़ी धसकने व संरक्षक दीवार से गिरने से अबतक 19 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश का असर मुंबई की लाइफ लाइन पर पड़ा है। इससे हार्बर रेल सेवा पूरी तरह ठप हो गई है, जबकि पश्चिम व मध्य रेलवे सेवा देरी से चल रही है।

    मौसम विभाग के अनुसार कुलाबा में 196.8 मिमि व सांताक्रुज में 105.5 मिमि बारिश दर्ज की गई है। इसी तरह ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में 126 मिमि बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से शहर के निचले इलाकों दादर, किंगसर्कल, सायक सर्कल, लालबाग, कुर्ला, अंधेरी, मालाड, वसई ,नालासोपरा आदि में बड़े पैमाने पर जलभराव हो गया है।

    नगर निगम के कर्मचारी निचले इलाकों में हुए जलभराव को पंप लगाकर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार से हो रही तेज बारिश ने रविवार को राहत दी है, इससे जलनिकासी का काम में तेजी आई है। शहर के कई इलाकों की सोसाइटियों में भी जलभराव हो गया है।

    भारी बारिश की वजह से मीठी नदी का जलस्तर 4 मीटर तक बढ़ गया है। इसे देखते हुए मीठी नदी के तट पर बसे लोगों को स्थानांतरित किया गया है। यहां लोगों को एलर्ट कर दिया गया है और खुद सुरक्षित स्थलों पर जाने की चेतावनी दी गई है। रविवार सुबह से बारिश का जोर कम होने से लोग राहत की सांस ले रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि रविवार को अगर इसी तरह बारिश थमी रही तो जलनिकासी हो जाएगी और लोगों की परेशानी कम हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोयले के साये में कहीं छिप ना जाये हमारे कोहिनूरों की चमक
    Next Article राज्यों को कोरोना रोधी टीके की 41.99 करोड़ खुराक दी गयीः केन्द्र सरकार
    sonu kumar

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान

      August 13, 2025

      ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version