Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»बड़ी खबर LIVE: मुंबई में भारी बारिश से कोहराम! झुग्गियों पर दीवार गिरने से 17 लोगों की गई जान, कई घायल
    Breaking News

    बड़ी खबर LIVE: मुंबई में भारी बारिश से कोहराम! झुग्गियों पर दीवार गिरने से 17 लोगों की गई जान, कई घायल

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2021Updated:July 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई में जारी बारिश एक बार फिर मायानगरी के लिए मुसीबत बन गई है। यहां रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जगह जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जलसैलाब देखा जा रहा है। वहीं भारी बारिश के कारण चेंबूर में दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम अभी भी जारी है। जबकि विक्रोली में भी एक इमारत गिरने से तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है।

    एनडीआरएफ के मुताबिक, भूस्खलन से चेंबूर के भारत नगर इलाके में कुछ झुग्गियों पर दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई।

    विक्रोली में इमारत ढहने से तीन की मौत

    मुंबई के विक्रोली इलाके में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई।

    पीएम ने की सहायता राशि की घोषणा

    प्रधानमंत्री कार्यालय की सूचना के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत पर दुख जताया। दीवार गिरने से जान गंवाने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 दिए जाएंगे।

    ट्रेन सेवाएं प्रभावित

    मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

    बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। लोगों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी भी जारी की है। बता दें कि महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे के दौरान रिकॉर्ड 253.3 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 12 सालों के दौरान ये तीसरी बार है जब मायानगरी में जुलाई के महीने में एक दिन में इतनी ज्यादा बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले मुंबई में 15 जुलाई 2009 को 274.1 मिमी बारिश हुई थी जबकि दो जुलाई 2019 को 376.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

    इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के फिर से सक्रिय होने के बाद उत्तरी क्षेत्र समेत देश के कई हिस्सों में अगले छह-सात दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि 17 से 20 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। विभाग के मुताबिक,18 से 20 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई हादसों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया, दो लाख मुआवजे की घोषणा
    Next Article असमः कलियाबार में कृत्रिम बाढ़ में फंसे कई परिवार
    sonu kumar

      Related Posts

      गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई

      August 5, 2025

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version