Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का किया समर्थन
    उत्तर प्रदेश

    मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का किया समर्थन

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि सरकार को मसौदा तैयार करने से पहले सामाजिक व धार्मिक संगठनों आदि से विचार विमर्श करना चाहिए था।

    बोर्ड की राष्ट्रीय अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून का समर्थन करते हुए कहा है कि इसको सफल बनाने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन योजना से इसे जोड़ना चाहिए ताकि आम जनमानस जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर स्वेक्षा से अमल करने की कोशिश करे। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून लाकर अच्छा कदम उठाया है लेकिन अगर सरकार कानून बनाने से पहले प्रदेश के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के जिम्मेदारों से भी बात कर लेती तो इसके परिणाम काफी अच्छे निकलते।

    शाइस्ता अंबर ने कहा कि जनसंख्या विस्फोट एक गंभीर समस्या है और इसके दुष्प्रभाव से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारें काफी जद्दोजहद कर रही हैं। अगर सरकार प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज आदि की घोषणा करती है तो इसके ज्यादा फायदे सामने नजर आते। उनका कहना है कि जोर जबरदस्ती करने से हमेशा सरकार के खिलाफ एक माहौल बन जाता है जिसका नुकसान सरकारों को उठाना पड़ता है। अगर सरकार कानून के बजाए इससे जुड़े फायदों के बारे में लोगों को बताती तो इसका फायदा उठाने के लिए लोग जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर अमल करने की खुद से कोशिश करते दिखाई पड़ते।

    इसके साथ ही उन्होंने कुछ उपाय सुझाते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पदोन्नति और वेतनमान में वृद्धि जैसी सुविधाओं का ऐलान करके भी इसको नियंत्रण करने का प्रयास किया जा सकता है। इसके अलावा सरकारी नौकरियों को पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए और आम नागरिकों के लिए तमाम तरह की योजनाओं, स्कीमों आदि को भी इससे जोड़ा जा सकता है। उनका कहना है कि इस तरह के कामों के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए सरकार को धार्मिक और सामाजिक संगठनों को साथ लेकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक मजबूत कार्य योजना बनानी चाहिए।

    उनका कहना है कि उनके संगठन की तरफ से पहले से ही महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। मुस्लिम समाज में इसको लेकर काफी जागरूकता आई है। समाज का एक बड़ा हिस्सा परिवार नियोजन के उपायों पर अमल कर रहा है। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं। अब देखने में आ रहा है कि अधिकांश परिवार दो बच्चों तक ही सिमट रहे हैं। हालांकि यह आंकड़ा शिक्षित परिवारों में अधिक है लेकिन अगर सरकार लोगों के फायदे से जुड़ी योजनाएं लाती है तो गरीब और अशिक्षित परिवार भी इसका लाभ प्राप्त करने के लिए आगे आएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात : प्रधानमंत्री पुनर्विकसित गांधीनगर रेलवे स्टेशन सहित कई विकास कार्यों का कल करेंगे उद्घाटन
    Next Article बिना फिल्मी बैकग्राउंड वालों के लिए तापसी ने खोले दरवाजे, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री योगी ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोले- पिछले 11 साल देश के लिए स्वर्णिम काल

      June 10, 2025

      राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर मेघालय पुलिस आज दोपहर पहुंचेगी गुवाहाटी

      June 10, 2025

      बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हाेंगे पंचायत उपचुनाव, 9 जुलाई को 2,634 सीटों पर होगा मतदान

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version