Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केंद्र सरकार पर बरसे सलमान खुर्शीद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार
    Breaking News

    केंद्र सरकार पर बरसे सलमान खुर्शीद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2021Updated:July 17, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश नहीं चला पा रहे तो सत्ता हमें सौंप दें : सलमान खुर्शीद 

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। महंगाई पर केंद्र सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। भाजपा अगर सरकार नहीं चला सकती, तो कांग्रेस को शासन सौंप दे। उक्त बातें कांग्रेसी नेता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। सलमान खुर्शीद शनिवार को केंद्र सरकार पर गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ हमला बोाल। कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से देश के 23 करोड़ लोग एक बार फिर से गरीबी रेखा के नीचे चले गये हैं। कांग्रेस की सरकार थी, तब हम लोग 27 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर ले कर गये थे। कहा कि आज महंगाई सबसे बड़ा विषय बना हुआ है। कोविड की वजह से इन दो माह अप्रैल और मई में दो करोड़ लोग नौकरी खो चुके हैं। वहीं, 97 फीसदी लोगों की कमाई घट गयी। कोविड से तो दो सालों से परेशान रहे ही, इधर बढ़ती कीमतें भी लोगों को प्रभावित कर रही हैं। श्री खुर्शीद ने कहा कि जहां एक ओर देश में कीमतें बढ़ रही हैं। वहीं अब केंद्र सरकार असहाय हो चुकी है। सरकार सभी जगहों पर फेल हो रही है। सरकार हमें हैंडओवर कर दे, हम बतायेंगे कि देश कैसे चलता है और कहां गड़बड़ियां हो रही हैं, वह भी बतायेंगे।
    उन्होंने कहा कि कोविड का मामला तो इन दो वर्षों में आया है, लेकिन जीएसटी तो पहले से केंद्र सरकार ने लागू कर दिया था। बढ़ती दरों को लोकतंत्र में पैनी नजर से देखा जाता है। सरकार जीएसटी का बोझ गरीबों पर डाल रही है। यह तो हद हो गयी है कि आॅक्सीमीटर पर भी जीएसटी लगाया जा रहा है। हर घरेलू चीजों पर सरकार ने जीएसटी लगा दिया है, जो चीजें मुफ्त में दी जानी हैं, उन्हें दोगुनी-तीनगुनी कीमत पर बेचा जा रहा है। श्री खुर्शीद ने कहा कि देश में कोविड ने दो वर्षों में लोगों को काफी प्रभावित किया है। अब तीसरी लहर को देश में नहीं आने दें। खुद भी सचेत रहें और अपने परिवार को भी रखें। देश में दूसरी लहर ने किस कदर नुकसान ढाया है। कितनों को हमलोगों ने खोया है।

    घोटाले के लिए सत्ता चाहती है कांग्रेस : दीपक प्रकाश

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची।कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता से दूरी पचा नहीं पा रही है, इसलिए उनके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। क्या कांग्रेस को घोटाले के लिए सत्ता सौंप दिया जाए। जीप खरीदी घोटाला, बोफोर्स घोटाला, स्टॉक मार्केट घोटाला, दूरसंचार घोटाला, यूरिया घोटाला, टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला समेत 40 से ज्यादा बड़े घोटालों के लिए क्या कांग्रेस को सत्ता सौंप दी जाये। उन्होंने कहा की जिस प्रकार बिन पानी मछली नहीं रह सकती ठीक उसी प्रकार कांग्रेस सत्ता से दूर नहीं रह सकती है।
    चेहरा देख लेना चाहिए था : श्री प्रकाश ने कहा कि सलमान खुर्शीद को बयान देने से पहले आईने में खुद का चेहरा देख लेना था। झारखंड में कांग्रेसी विधायक ही काम नहीं होने का आरोप लगाते आ रहे हैं। कांग्रेस प्रभारी पर पैसा लेने का आरोप लगता रहा है। कांग्रेस-झामुमो की सरकार अब तक की सबसे विफल सरकारों की सूची में अवल्ल दर्जा हासिल कर चुकी है। युवा से लेकर किसान तक हरेक मोर्चे पर राज्य सरकार विफल साबित हुई है। नैतिकता के हिसाब से सलमान खुर्शीद को बताना चाहिए कि वे झारखंड में सत्ता का हस्तांतरण कब कर रहे हैं।
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नयी लकीर खींची
    श्री प्रकाश ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों से ऊबकर भाजपा को देश संभालने का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास और सुशासन के कार्यों के साथ आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना जैसे त्रासदी के बावजूद बेहतर कार्य किया है। देश विज्ञान, शिक्षा, सांस्कृतिक विकास, आंतरिक सुरक्षा और देश की राष्ट्रीय अखंडता की मजबूती की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम से मिले सलमान खुर्शीद, कोरोना काल में किये गये प्रयासों को सराहा
    Next Article बंगाल हिंसा पर NHRC की रिपोर्ट जमा होते ही दिल्ली रवाना हुए धनखड़
    azad sipahi

      Related Posts

      हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही

      June 12, 2025

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version