रामगढ़। जनता पर महंगाई का बोझ डालने वाली भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के विरुद्ध शनिवार को आयोजित विरोध प्रदर्शन व साइकिल रैली में बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद सम्मिलित हुई। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अंबा प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल-डीजल, सरसो तेल व घरेलू गैस के दामों मे निरंकुश वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा जनता के साथ किए विश्वासघात किया गया है। ये पूरी तरह से सरकार की नाकामी का नतीजा है। देश के आर्थिक मुद्दों पर केंद्र सरकार की विफल नीतियों व कुशासन के कारण आम जनता पर बोझ बढ़ गया हैं। अच्छे दिन का झांसा देकर सत्ता में आई भाजपा सरकार ने देश को सबसे बुरे दिन दिखा दिए है। चारों तरफ महंगाई के तांडव से जनता त्रस्त है और भाजपा सरकार जनता को लूट कर तिजोरी भरने में लगी है। केंद्र सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन व दिशाहीन शासन से देश का हर वर्ग आज पूरी तरह से त्रस्त हो चुका है।
मोदी सरकार की अनीति से निरंकुश हुई महंगाई : अंबा प्रसाद
Previous Articleसूर्याबेड़ा में निकला विकास का सूर्य, गुलजार हुई जिंदगी
Next Article अन्नपूर्णा देवी की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी