Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं तापसी पन्नू
    बॉलीवुड

    फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं तापसी पन्नू

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नैनीताल । ‘पिंक’, ‘मुल्क’, ‘मनमर्जियां’ और ‘थप्पड़’ जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय कर सिने प्रेमियों का दिल जीतने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू शुक्रवार शाम नैनीताल पहुंच गई हैं। वह नैनीताल से अपने नए प्रोडक्शन हाउस ‘आउटसाइडर्स फिल्म्स’ की ‘डेब्यू फिल्म’ ‘ब्लर’ की शूटिंग करने के लिए पूरी यूनिट के साथ यहां पहुंची हैं। वह बलरामपुर हाउस होटल में यूनिट के सदस्यों के साथ रुकी हैं। नैनीताल आने के लिए बेहद उत्साहित तापसी ने हवाई जहाज से आते हुए और नैनी झील के बगल से माल रोड से गुजरते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

    उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व अभिषेक बच्चन एवं जैकलीन फर्नाडीस नैनीताल से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज फिल्मों ब्रीद-2 और मिसेज सीरियल किलर के जरिए ‘डेब्यू’ कर चुके हैं। अब तापसी भी इस श्रेणी में अपना नाम दर्ज करने जा रही हैं। तापसी इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में ‘हसीन दिलरुबा’ फिल्म की शूटिंग के लिए आ चुकी हैं।

    बताया जा रहा है कि तापसी की यूनिट एक से डेढ़ माह तक नैनीताल जिले में रहेगी। फिल्म ‘ब्लर’ तापसी की आने वाली फिल्म स्पेनिश कहानी से प्रेरित बताई जा रही है। फिल्म की शूटिंग नैनीताल, भवाली, सातताल, रामगढ़ और भीमताल की खूबसूरत वादियों में अगले एक-दो दिन में शुरू होगी। फिल्म में तापसी लीड रोल में हैं। पूर्व में हसीन दिलरुबा और बदला जैसी थ्रिलर फिल्में कर चुकीं तापसी ने खुलासा किया है कि उनकी यह फिल्म एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेतृत्व बदलाव की अफवाह को येदियुरप्पा ने किया खारिज
    Next Article सूर्याबेड़ा में निकला विकास का सूर्य, गुलजार हुई जिंदगी
    azad sipahi

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version