Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची में बनेगा भव्य धुमकुड़िया भवन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखी आधारिशला
    Breaking News

    रांची में बनेगा भव्य धुमकुड़िया भवन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रखी आधारिशला

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • डेढ़ करोड़ की राशि से 12 महीने में तैयार होगा भवन
    • धुमकुड़िया भवन का निर्माण अनूठा और ऐतिहासिक कदम
    • आदिवासी समुदाय को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास
    • आने वाली पीढ़ी को सामाजिक संस्कारों से जोड़ना सभी की जिम्मेदारी

    रांची। राजधानी रांची के करमटोली में भव्य घुमकिड़या भवन बनेगा। इसकी आधारशिला बुधवार को सीएम हेमंत सोरेन ने रखी। कहा कि धुमकुड़िया भवन का शिलान्यास किया गया है। सरकार का यह एक अनूंठा और ऐतिहासिक कदम है। सभी लोग इस क्षण के गवाह हैं। धुमकुड़िया भवन का जल्द उद्घाटन भी हो, इसी सोच के साथ सरकार आगे बढ़ रही है। धुमकुड़िया शब्द में बहुत कुछ रचा-बसा है। आदिवासी समुदाय में धुमकुड़िया में ही बैठकर सभी संस्कार तय किये जाते हैं और उन पर चर्चा, विचार-विमर्श किये जाते हंै। धुमकुड़िया की परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखना सभी की जिम्मेदारी है।

    आने वाली पीढ़ी को हम जोड़ें
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमें अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहरों के साथ यहां तक पहुंचाया है। हमारी जिम्मेदारी है कि आने वाली पीढ़ी को हम सांस्कृतिक और सामाजिक संस्कारों के साथ आगे की राह ले चलें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस विकास के दौर में भी आदिवासी समुदाय को जितनी ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहिए था, वहां तक नहीं पहुंच पाया है। आदिवासी समाज को विकास की राह में गति मिले, इस निमित हमारे सहयोगी मंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ करना एक सकारात्मक पहल है। पहले भी रांची के हरमू में एक नींव रखी थी, जो आज सरना स्थल के रूप में जाना जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही सशक्त समाज का आधार है। हमें सदैव अपनी संस्कृति और सामाजिक संस्कारों से जुड़ कर रहना चाहिए।

    एक साल में पूरा होगा धुमकुड़िया भवन
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लगभग डेढ़ करोड़ की राशि से बनने वाला यह धुमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य 12 महीनों के भीतर पूरा कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि राजनीति से अलग हटकर समाज के उत्थान, प्रगति और सकारात्मक दिशा देने के लिए हमें प्रेरित करेगा यह धुमकुड़िया भवन।

    इनकी रही मौजूदगी
    मौके पर मंत्री चंपाई सोरेन, सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय, विधायक सीपी सिंह, बंधु तिर्की, राजेश कच्छप, मेयर आशा लकड़ा, सचिव अमिताभ कौशल, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, डीसी छवि रंजन सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी, झारखंड से कोई चेहरा नहीं
    Next Article PM मोदी ने कहा, ‘संसद में अच्छी तरह से तैयार होकर जाएं, सरकार का पक्ष मजबूती से रखें’
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version