बिहार के मनीष सिंह समेत सात बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
भाजपा ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है। मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की ओर से बुधवार को जारी की गयी इस सूची में सात को राष्टÑीय उपाध्यक्ष तथा तीन को राष्टÑीय महामंत्री की जिम्मेवारी दी गयी है। हालांकि इसमें झारखंड से किसी चेहरे को जगह नहीं दी गयी है।
सूची के अनुसार अनूप कुमार साहा (पश्चिम बंगाल), मधुकेश्वर देसाई (महाराष्ट्र), मनीष सिंह (बिहार), अर्पिता अपराजिता बड़जेना (ओड़िशा), राम सतपुते (महाराष्ट्र), अभिनव प्रकाश (उत्तर प्रदेश) और नेहा जोशी (उत्तराखंड) को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, राजू बिष्ट (पश्चिम बंगाल), रोहित चहल (दिल्ली) और वैभव सिंह (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इनके अलावा श्याम राज (केरल), शहजादी सैय्यद (तेलंगाना), रवि भगत (छत्तीसगढ़), तेजिंदर पाल सिंह बग्गा (दिल्ली), गौरव गौतम (हरियाणा), अरुण ज्योति हजारिका (असम) और निन्थोंजम मौगपोकंगंबा (मणिपुर) को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। साई प्रसाद (तेलंगाना) को कोषाध्यक्ष, विनीत त्यागी (दिल्ली) को कार्यालय प्रभारी, अमनदीप सिंह (चंडीगढ़) को मीडिया प्रभारी, कपिल परमार (हिमाचल प्रदेश) को सोशल मीडिया प्रभारी और वरुण झावेरी (गुजरात) को पॉलिसी तथा रिसर्च की जिम्मेदारी दी गयी है।