रांची। झारखंड में 30 जुलाई तक कोविड-19 के कुल 260 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अबतक कुल 1,16,05,070 सैम्पल की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.45 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। राज्य में कुल 260 सक्रिय मामलों में से 149 (57.31 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 111 (42.69 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। राज्य में 30 जुलाई को पाॅजिटिविटि दर 0.06 प्रतिशत पायी गयी। राज्य में अब तक कुल 3,47,137 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अब तक कुल 5,128 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

30 जुलाई को वैक्सीन की 94,006 डोज लगाई गयी, जिसमें से 67,783 लोगों को पहली डोज एवं 26,223 लोगों को दूसरी डोज दी गई। 30 जुलाई तक कुल 76,91,121 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 17,83,256 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।a

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version