कर्नाटक में राजनीतिक उठा-पटक के दौरान बड़ी बात सामने आ रही है। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री पद पर बने रहने पर सवाल खड़े हो गये। अब उनका जाना तय माना जा रहा है। इसी को देखते हुए नये मुख्यमंत्री की तलाश जोरों पर चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी का नाम करीब-करीब तय हो गया है। हालांकि, अभी तक नाम का खुलासा नहीं किया गया है। नये मुख्यमंत्री के नाम पर आज शाम या कल तक फैसला हो जाएगा। राजनीतिक हलकों में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार में खनन मंत्री एमआर निरानी का नाम आगे चल रहा है।
गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एलान किया था कि 25 जुलाई को अपनी सरकार के दो साल पूरा होने पर वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का पालन करेंगे। इसके बाद यह तय हो गया कि मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा कभी भीअपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।