Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, दो विधेयक पेश
    Breaking News

    लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, दो विधेयक पेश

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को संसद में विपक्ष के पेगासस खुफियागिरी और कृषि कानूनों के विरोध से जुड़े हंगामें के चलते सोमवार तक के लिए स्थगित हो गई। इस दौरान दो विधेयक लोकसभा में पेश किए गए जिसमें सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 भी शामिल है।

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीमा से जुड़े विधेयक को पेश करने के दौरान उठी आपत्तियों का जवाब देते हुए कहा कि विधेयक से नेशनल जनरल इंशोयरेंस का निजीकरण नहीं होने जा रहा है। सरकार चाहती है कि इसके पास उपलब्ध संसाधन बढ़ें जिसके लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। बाजार से मिली पूंजी का इस्तेमाल कर जनरल इंशोयरेंस नए प्रीमियम पैकेज दे पाएगा। इससे तकनीक और संसाधन के साथ उसके कारोबार को गति मिलेगी।

    वित्त मंत्री ने विपक्ष की ओर से सदन के अव्यवस्थित होने के मुद्दे पर कहा कि वह भी चाहती हैं कि महत्वपूर्ण विधेयक पर ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो, इस पर चर्चा हो। ऐसे में इस विधेयक के महत्व को समझना होगा।

    लोकसभा की आज जब सुबह 11 बजे शुरु हुई तो कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पेगासस खुफियागिरी मामले में चर्चा की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस संबंध में सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन हमारी मांग नहीं मानी जा रही। इसके बाद हंगामें के बीच करीब आधा घंटे प्रश्नकाल चला और कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    इसके बाद 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरु की गई। इस दौरान केन्द्रीय पर्यवारण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग विधेयक, 2021’ पेश किया। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सामान्य बीमा व्यवसाय (राष्ट्रीयकरण) संशोधन विधेयक, 2021 को सदन में पेश किया।

    बीमा से जुड़े विधेयक को पेश करते समय विपक्ष की ओर से आपत्ति जताई गई। केरल से सांसद एमके प्रेमचन्द्रन ने कहा कि वर्तमान में लोकसभा में हंगामा चल रहा है ऐसे में इस तरह के महत्वपूर्ण विधेयक को पेश नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार विधेयक के माध्यम से नेशनल जनरल इंशोयरेंस का निजीकरण कर रही है। इसके अलावा कुछ अन्य सदस्यों ने भी यही दोनों मुद्दे उठाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब खुलना चाहिए झारखंड के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग में लगा ताला
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए मांगे जनता के सुझाव
    azad sipahi

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version