आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। सांसद संजय सेठ ने रविवार को बुढ़मू के साड़म गांव में किसानों के साथ धान की रोपाई की। इस दौरान उन्होंने एक खेत में हल भी चलाया। धान की रोपाई कार्यक्रम में श्री सेठ के साथ किसान परिवार के लोग भी शामिल हुए। धान रोपा में शामिल होने के बाद श्री सेठ ने कहा कि किसान ही इस देश के भाग्य विधाता हैं। अन्नदाता धरती पर भगवान का दूसरा रूप हैं। वही हैं, तभी हम सब हैं।
किसानों और खेती को समझना है तो इनके बीच आना होगा। इसी उद्देश्य से मैं भी किसानों के बीच आया। थोड़ी देर हल चलाया, धान रोपा किया। किसानों के परिवारों से मिला, बच्चों से मिला। उनकी कुशलक्षेम पूछी। श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के विकास को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं। यही वजह रही कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी गयी। उन्हें कई अन्य संसाधन उपलब्ध कराये गये हैं।