रांची। नीरज सिन्हा 11 फरवरी 2023 तक राज्य के डीजीपी बने रहेंगे। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ( प्रकाश सिंह बादल और अन्य बनाम भारत सरकार एवं अन्य) में पारित आदेश 22 सितंबर 2006 और (I.A 25307/2018 ) में पारित आदेश के अनुसरण में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से गठित इंपैनलमेंट समिति द्वारा अनुशंसित पैनल से डीजीपी झारखंड के पद पर नियुक्त किए गए नीरज सिन्हा को उनके प्रभार ग्रहण करने की तिथि 12 फरवरी 2021 से दो वर्ष का कार्यकाल 11 फरवरी 2023 तक अथवा आगामी आदेश तक अनुमान्य किया जाता है। उल्लेखनीय है कि डीजीपी नीरज सिन्हा 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह 31 जनवरी 2022 को रिटायर होने वाले थे। लेकिन अब सरकार के नये आदेश के बाद वह 11 फरवरी 2023 तक डीजीपी के पद पर बने रहेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



