पटना: शनिवार को राज्‍य के मुखिया नीतीश कुमार बिना किसी सुरक्षा के एक अणे मार्ग स्थित आवास से निकले। वे इनकम टैक्‍स चौराहा होते हुए लौट गए। इस दौरान उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री सचिवालय में बन रहे जनता दरबार स्‍थल का मुआयना किया। उन्‍होंने कहा है कि जनता दरबार शीघ्र शुरू होगा।

जल्‍द शुरू हो सकता है जनता दरबार
बता दें कि मुख्‍यमंत्री बीते दिनों अपनी आंखों की सर्जरी करवाकर दिल्‍ली से पटना लौटे हैं। यहां आने के बाद आज वे सचिवालय पहुंंचे। थोड़ी देर वहां का जायजा लेने के बाद अपने आवास लौट गए। मुख्‍यमंत्री आवास के पास ही 4 केजी में जनता दरबार के लिए व्‍यवस्‍था की जा रही है। इस दौरान न तो उनके साथ सेक्‍युरिटी थी और न अधिकारियों का काफिला। सचिवालय परिसर स्थित शेड का उन्‍होंने बारीकी से मुआयना किया। करीब पंद्र‍ह मिनट तक वे यहां रुके। मुख्‍यमंत्री की गाड़ी सामान्‍य गाड़ी की तरह ही उनके आवासीय परिसर से निकली। इसके बाद वे शहर का भ्रमण कर लौटे।

बता दें कि जनता दरबार लंबे समय से बंंद था। कोरोना की वजह से भी इसमें बाधा आई अब सीएम ने कहा है कि मुख्‍यमंत्री सचिवालय परिसर में ही जनता दरबार लगाया जाएगा। सीएम सचिवालय की ओर से इसकी तैयारी शुरू की जा रही है। अभी जनता दरबार के शेड को पूरी तरह बंद रखा गया है। जनता दरबार शुरू होने पर राज्‍य के कोने-कोने से फरियादियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version