Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या है जज उत्तम आनंद की
    Breaking News

    दुर्घटना नहीं, सुनियोजित हत्या है जज उत्तम आनंद की

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वीडियो हुआ वायरल, रणधीर वर्मा चौक के पास ऑटो ने मारी टक्कर

    आजाद सिपाही संवाददाता
    धनबाद। हर दिन तरह बुधवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद (52 वर्ष) को रणधीर वर्मा चौके के पास एक ऑटो चालक ने जान-बूझ कर टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़े। वहां से गुजर रहे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह सात बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे, तो उनके परिवार वालों ने खोज शुरू की। इसके बाद पता चला कि सड़क दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी है। सूचना पाकर धनबाद के प्रधान जिला न्यायधीश और मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी समेत जिले के तमाम न्यायिक न्यायिक पदाधिकारी एसएनएमसीएच पहुंचे। न्यायाधीश उत्तम आनंद ने छह माह पूर्व ही धनबाद में योगदान दिया था। इससे पहले वह बोकारो जिला में पदास्थापित थे।

    चर्चित रंजय हत्याकांड की कर रहे थे सुनवाई
    न्यायाधीश उत्तम आनंद चर्चित रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। रंजीत सिंह धनबाद के बाहुबली नेता और झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के काफी करीबी माने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने कुछ दिन पूर्व होटवार जेल में बंद अमन सिंह के गुर्गे रवि ठाकुर और अभिनव सिंह की जमानत याचिका खारिज की थी। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि न्यायाधीश की हत्या की गयी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ नजर आ रहा है कि न्यायाधीश रणधीर वर्मा चौक की ओर से हीरापुर सब स्टेशन की ओर आ रहे थे। वह सड़क के किनारे जॉगिंग कर रहे थे, उसी वक्त पीछे से आ रहा एक आॅटो बीच सड़क से हटकर किनारे न्यायाधीश की तरफ आया और पीछे से उन्हें टक्कर मार कर सीधा रास्ता पकड़ कर पुलिस लाइन की ओर भाग निकला।

    सीबीआइ जांच होनी चाहिए : हेमंत शिकरवार
    झारखंड हाइकोर्ट के अधिवक्ता और स्टेट बार काउंसिल के सदस्य हेमंत शिकरवार ने पूरे मामले को संदेहास्पद बताते हुए कहा है कि यह एक सुनियोजित तरीके से की गयी हत्या है, जिसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गयी है। इसलिए इस मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछात्रवृति पोर्टल खोले राज्य सरकार : आजसू
    Next Article किस नियमावली के तहत विधायक बंधु और प्रदीप का सिंबल किया गया रद्द
    azad sipahi

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      श्री गुरु नानक सत्संग सभा का चुनाव 22 जून को

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई
      • लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक
      • इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज 37 रन से हराया, दूसरी बार किया क्लीन स्वीप
      • आईओसी अध्यक्षीय हस्तांतरण समारोह 23 जून को
      • कोरोना के एक्टिव मामलों का संख्या सात हजार के पार, 24 घंटे में छह की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version