Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मेरी पार्टी के लोग ही मुझे बदनाम करने में जुटे हैं : डॉ इरफान अंसारी
    Breaking News

    मेरी पार्टी के लोग ही मुझे बदनाम करने में जुटे हैं : डॉ इरफान अंसारी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 25, 2021Updated:July 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हनुमान

    जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण का खुलासा होना चाहिए। जो लोग इस कार्य में लगे थे, उसे राज्य के सामने लाना इसलिए आवश्यक है कि राज्य की जनता के भावना के अनुरूप हेमंत सरकार का गठन हुआ है। सरकार को कमजोर अथवा अस्थिर करने का प्रयास राज्य के विकास को बाधित करना है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मेरी भूमिका को लेकर भ्रम फैलाने की साजिश कुछ असमाजिक और झारखंड विरोधी तत्व कर रहे हैं। ऐसे लोग नहीं चाहते कि राज्य में आदिवासी, अल्पसंख्यक, दलितों और पिछड़ों के हित में काम करने वाली सरकार चले। आरंभ से ही ऐसे लोग सरकार को अस्थिर करने का कुचक्र रच रहे हैं। पर मेरी निष्ठा पर ऊंगली उठाने वाले तत्व कभी कामयाब नहीं होंगे। मुझे किसी के चरित्र प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। पिता के इलाज के लिए मेरे दिल्ली जाने का कार्यक्रम बना और इसे राजनीतिक हथियार बनाने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मेरी पार्टी के लोग ही मुझे बदनाम करने में जुटे हैं। जो लोग ऐसा कुचक्र रच रहे हैं, वे कभी झारखंड और झारखंडियों के शुभचिंतक नहीं हो सकते। मैं और मेरा परिवार कांग्रेस के साथ आरंभ से रहा है और मरते दम तक रहेगा। कांग्रेस पार्टी ने हमें काफी सम्मान दिया है और ऐसे लोगों की हरकतों से हम डरने वाले नहीं, बल्कि सबके सामने आकर लड़ने वालों में हैं। मैं ऐसे तत्वों को खुली चुनौती देता हूं। षडयंत्र के तहत साजिश करने वालों को मैं बेनकाब करूंगा। जो लोग मुझपर मनगढ़ंत आरोप लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वे औधे मुंह गिरेंगे और जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। मैं निर्वाचित जनप्रतिनिधि हूं। मेरी लोकप्रियता को देखकर विपक्षी घबरा गए हैं। कांग्रेस के साथ हमारी निष्ठा पर सवाल खड़ा करने वालों को जामताड़ा और राज्य की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। हेमंत सरकार को अस्थिर करने वाले अपने मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे। ऐसे लोगों का सपना चकनाचूर हो जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदो जिलों के प्रखंड प्रभारियों को कल शपथ दिलायेंगे सुदेश महतो
    Next Article कांग्रेसी विधायकों को बदनात करने की साजिश, सरकार को कोई खतरा नही : आलमगीर
    azad sipahi

      Related Posts

      सड़क हादसे में दो की मौत

      June 14, 2025

      स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को

      June 14, 2025

      पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version