Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘पेगासस’ मामले पर बोले अश्वनी वैष्णव, देश के लोकतंत्र और संस्थाओं की छवि खराब करना मकसद
    Breaking News

    ‘पेगासस’ मामले पर बोले अश्वनी वैष्णव, देश के लोकतंत्र और संस्थाओं की छवि खराब करना मकसद

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लोकसभा में सोमवार को कहा कि मानसून सत्र से एक दिन पहले ‘पेगासस’ सॉफ्टवेयर जासूसी मामला प्रकाश में आना महज संयोग नहीं है इसका मकसद देश के लोकतंत्र और संस्थाओं की छवि खराब करना है।

    लोकसभा में इस मुद्दे पर विपक्ष के हंगामें के बीच केन्द्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस मामले पर बयान देते हुए कहा कि ‘पेगासस’ सॉफ्टवेयर जासूसी मामले पर कल कुछ वेब पोर्टल ने खबर प्रकाशित कर कई आरोप लगाये थे। यह कोई संयोग नहीं है और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले व्हाट्सएप से जुड़ी जासूसी का मामला उठाया गया था। उस समय भी संबंधित सभी पक्षों ने इसे नाकारा था।

    उन्होंने कहा कि यह भारत के लोकतंत्र और स्थापित संस्थानों की छवि खराब करने का प्रयास है। वह सभी सांसदों से अनुरोध करते हैं कि मुद्दे पर तथ्यों और तर्क के साथ विचार किया जाये।

    खबर के संबंध में वैष्णव ने कहा कि समाचार पत्रों के समूह ने कुछ नम्बरों की सूची प्राप्त की। कहा जा रहा है कि इसमें मौजूद नम्बरों की जासूसी की गई है। हालांकि इस सूची में होना कहीं से साबित नहीं करता कि नम्बर की जासूसी की गई है। पेगासस सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी एनएसओ ने भी इसका खंडन किया है। उनका कहना है कि सूची का सर्विलांस से कोई लेना-देना नहीं है। उसका यह भी कहना है कि उसके ज्यादातर ग्राहक पश्चिमी देश हैं और भारत उसमें शामिल नहीं है।

    मंत्री ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक हित में सर्विलांस का एक स्थापित प्रोटोकॉल है। भारत की व्यवस्था में किसी प्रकार का अवैध सर्विलांस संभव नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा में राज्यों के पास भी इस तरह के सर्विलांस अधिकार मौजूद है। कोई कारण नहीं सेवेदन बनाने की। इसके बाद हंगामें के नहीं रूकने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों से आग्रह है कि वह जनहित और देशहित के मुद्दे ही सदन में उठायें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीजीपी ने डीआईजी, एसपी सहित 26 जवानों को किया सम्मानित
    Next Article स्मार्ट फोन नहीं तो क्या हुआ, मोहल्ला क्लास है ना
    azad sipahi

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version