Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»21वीं सदी में भी भुखमरी से मौत पर सवालिया निशान
    Breaking News

    21वीं सदी में भी भुखमरी से मौत पर सवालिया निशान

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रशांत झा
    गरीबी मिटाने के लिए काम करने वाले संगठन ‘आॅक्सफैम’ की रिपोर्ट चौंकाने वाली है। संगठन ने ‘दि हंगर वायरस मल्टीप्लाइज’ नामक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोरोना संक्रमण ने भुखमरी से मौत में इजाफा कर दिया है। पिछले एक वर्ष में पूरी दुनिया में महामारी के कारण भूख से मौत की संख्या छह गुना बढ़ गई है। दुनियाभर में भुखमरी के कारण हर एक मिनट में 11 लोगों की मौत होती है। 21वीं सदी में भूख से मौत अपने-आप में सवालिया निशान खड़ा करती है। इस पर पूरे विश्व को सोचने की जरूरत है।

    भुखमरी से मौत केवल एक आंकड़ा नहीं है। जो इससे स्थिति से गुजरते हैं, उनसे पूछें। यह अकल्पनीय पीड़ा को दर्शाता है। रिपोर्ट में भुखमरी से सर्वाधिक प्रभावितों की सूची में अफगानिस्तान, इथियोपिया, दक्षिण सूडान, सीरिया और यमन को रखा गया है। यह सही है कि भारत में वैसी स्थिति नहीं है। सरकार ने यहां खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बहुत हद तक भुखमरी की स्थिति पर काबू कर रखा है। पर कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन ने देश की जो आर्थिक बुनियाद हिलायी है, वह किसी से छुपी नहीं है। देश के कई हिस्सों से भुखमरी से मौत की सूचना आती है। खासकर झारखंड, उड़ीसा, बिहार जैसे गरीब राज्यों में यह मामला हर कुछ दिनों पर सामने आते रहता है। हालांकि भूख से मौत का मामला साबित करना कठिन रहता है, लेकिन इस मुद्दे पर सरकार और एनजीओ हमेशा आमने-सामने रहते हैं।सवाल यह नहीं है कि भूखमरी से मौत साबित हो पाती है या नहीं, पर गरीबी के कारण मौत एक सच्चाई है। इसे नकारा नहीं जा सकता है।

    यह भी सच है कि कई लोग ऐसे हैं जिन्हें एक वक्त का खाना सही तरीके से नसीब नहीं होता है। कई-कई दिन तक फांकाकशी रहती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि आधी से ज्यादा दुनिया गरीबी और भुखमरी की समस्या से जूझ रही है। पूरे विश्व समेत भारत की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। बेरोजगारी और महंगाई साथ साथ कदमताल कर रहे हैं। उसमें गरीबों के सामने तो विकट स्थिति बन ही गयी है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने साल भर पहले अंदेशा जताया था कि महामारी की मार से गरीबी बढ़ेगी। उनका यह अंदेशा आज हकीकत के रूप में सामने है। इस गरीबी और भुखमरी से निपटने में कौन मदद करेगा? कैसे स्थिति को नियंत्रण में लाया जायेगा? कैसे सही मायने में जरूरतमंद तक सहायता पहुंचेगी? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशा जाना बेहद जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची में ब्लैक फंगस के तीन नये मामले
    Next Article बढ़ती महगाई को लेकर राहुल का केंद्र पर तंज, कहा- खाया भी, ‘मित्रों’ को खिलाया भी
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version