सरयू राय ने जमशेदपुर के डीसी को लिखा पत्र
आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के डीसी को पत्र लिखकर अपने विधानसभा क्षेत्र में जुस्को की कार्यपद्धति पर सवाल उठाया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा टाटा स्टील लिमिटेड के पट्टा क्षेत्र में है जिसके अंतर्गत अत्यंत घनी बस्तियां हैं। इनमें जन सुविधायें देने की जिम्मेदारी टाटा स्टील लिमिटेड की इकाई जुस्को की है। पर जुस्को जन सुविधाओं के क्रियान्वयन में तत्परता नहीं बरत रहा है। जुस्को प्रबंधन तय प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित टाइम टेबल के प्रति गंभीर नहीं है। वह टाल-मटोल कर रहा है जिससे आम जनता की कठिनाईयां दूर नहीं हो पा रही है। लंबे समय से कठिनाई झेल रहे लोगों के बीच यह व्यथा और आक्रोश का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि पट्टा क्षेत्र से बाहर के बस्ती समूहों में यह जिम्मेदारी जमशेदपुर अक्षेस और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों की है। इसलिए नगरपालिका सेवाओं के संदर्भ में जमशेदपुर और यहां के लोगों की स्थिति में बेहतरी के संबंध में टाटा स्टील लिमिटेड और अक्षेस के कार्यों तथा कार्यक्षेत्र की एक स्पष्ट अवधारणा भी सामने आनी चाहिये।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

