Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»‘नई काशी’ आज ‘स्मार्ट काशी’ के रूप में देश व दुनिया के लिए मॉडल बनी : योगी
    Breaking News

    ‘नई काशी’ आज ‘स्मार्ट काशी’ के रूप में देश व दुनिया के लिए मॉडल बनी : योगी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में काशी ने देश और दुनिया के सामने एक नई पहचान बनाई है। अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए ‘नई काशी’ आज ‘स्मार्ट काशी’ के रूप में प्रदेश, देश और दुनिया के लिए एक मॉडल बन गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन और उनका मार्गदर्शन आज काशीवासियों, प्रदेशवासियों और देशवासियों को नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर कर रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में पिछले 7 वर्षों के दौरान काशी में 10300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी हुई हैं और लगभग 10284 करोड़ रुपये की योजनाएं वर्तमान में गतिमान हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि काशी जिन बातों के लिए तरसती थी, आज वह काशी अपने एक नए रूप में देश-दुनिया के लिए एक नई प्रेरणा बन रही है। स्वास्थ्य का इंफ्रास्ट्रक्चर हो, शिक्षा का हो, पेयजल समेत हरेक क्षेत्र से जुड़ी इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनके कर कमलों से यहां संपन्न हुआ।

    उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय और अंतर-राष्ट्रीय व्यवस्थाओं के बावजूद अपने संसदीय क्षेत्र के लिए समय निकालते हैं और हमसबका मार्गदर्शन भी देते हैं, इसके लिए मैं ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि विगत 16 महीनों से पूरा देश और पूरी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है। इस महामारी के इस पूरे कालखंड के दौरान पूरे देशवासियों को जो योग्य मार्गदर्शन और नेतृत्व प्रधानमंत्री का मिला, इसकी सराहना पूरी दुनिया के तमाम देशों ने किया है। इतना ही नहीं उनके सुझावों को पूरी दुनिया ने आत्मसात भी किया है।

    सीएम योगी ने कहा कि अपनी तमाम व्यस्तता के बावजूद महामारी के इस कालखंड में काशीवासियों के साथ निरंतर संवाद, काशी की निरंतर चिंता और काशी के विकास की इन सभी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन, यह सब गौरवान्वित करने वाला है। अंत में समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से स्वागत व अभिनंदन करते हुए ‘हर हर महादेव’ से अपने उद्बोधन को समाप्त किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेएमबी आतंकियों का एक और मददगार गिरफ्तार
    Next Article हजारीबाग में एक ही परिवार के तीन लोगों की करंट से मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version