आजाद सिपाही संवाददाता
रांची। झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस का राजनीतिक जीवन नगर निगम का वार्ड पार्षद बनने से शुरू हुआ था। 2 अगस्त 1947 को जन्मे रमेश बैस को 1978 में पहली बार रायपुर नगर निगम का पार्षद चुना गया था। वह 1980 से 1984 तक अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा सदस्य भी रहे। वहीं, 1982 से 1988 तक रमेश बैस मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे। 1989 में उन्होंने पहली बार 9वां लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बने। 1989 से 1996 तक छह बार अविभाजित मध्यप्रदेश में लोकसभा सांसद चुने गये। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद भी रमेश बैस रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुने गये। छत्तीसगढ़ के मध्यप्रदेश से अलग होने के बाद यहां पर चार लोकसभा चुनाव संपन्न हुए, जिसमें तीन बार रमेश बैस ने रायपुर लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रमेश बैस की जगह सुनील सोनी को टिकट दिया था। इस चुनाव में भी भाजपा ने जीत दर्ज की।
केंद्रीय मंत्री के रूप में भी संभाला है कार्यभार
– मार्च 1998-अक्टूबर 1999 केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात और खान
– अक्टूबर 1999-सितंबर 2000 केंद्रीय राज्यमंत्री, रसायन उर्वरक
– सितंबर 2000-जनवरी 2003 केंद्रीय राज्यमंत्री, सूचना और प्रसारण
– जनवरी 2003-जनवरी 2004 केंद्रीय राज्यमंत्री, खान मंत्रालय
– जनवरी 2004-मई 2004 केंद्रीय राज्यमंत्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय
झारखंड के अब तक के राज्यपाल
प्रभात कुमार-15 नवंबर 2000-3 फरवरी 2002
विनोदचंद्र पांडे-4 फरवरी 2002-14 जुलाई 2002
एम रमा जोइस -15 जुलाई 2002-11 जून 2003
वेद मारवाह-12 जून 2003-9 दिसंबर 2004
सैयद सिब्ते रजी-10 दिसंबर 2004-25 जुलाई 2009
के शंकर नारायणन-26 जुलाई 2009-21 जनवरी 2010
एम ओ हरान फारुक मारिकार -22 जनवरी 2010-3 सितंबर 2011
सईद अहमद -4 सितंबर 2011-18 मई 2015
द्रौपदी मुर्मू -18 मई 2015-6 जुलाई 2021
रमेश बैस- वर्तमान