Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»Tokyo Olympics : कंडक्टर पिता की बेटी से देश को उम्मीदें
    Top Story

    Tokyo Olympics : कंडक्टर पिता की बेटी से देश को उम्मीदें

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ‘मन की बात’ में मेरठ की बेटी प्रियंका गोस्वामी का जिक्र किया. ओलंपिक में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का जिक्र किया. रांची में फरवरी महीने में राष्ट्रीय एथलेटिक चैम्पियनशिप हुई थी. इसी में प्रियंका गोस्वामी ने ओलंपिक का टिकट कटा लिया था. उन्होंने पैदल चाल प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर की वॉक 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरी कर न केवल रिकॉर्ड बनाया, बल्कि गोल्ड मेडल भी जीता.

    प्रियंका को बीते दिनों रानी लक्ष्मी बाई अवॉर्ड भी दिया गया था. प्रियंका गोस्वामी को ये पुरस्कार राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों को देखते हुए दिया गया था. प्रियंका की इस उपलब्धि पर परिवार वालों में काफी खुशी है. प्रियंका गोस्वामी की इस उपलब्धि के साथ मेरठ से स्पोर्ट्स की दुनिया में एक और नाम जुड़ गया है.

    टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने की धुन, दो साल से घर नहीं गए जैवलिन थ्रोअर शिवपाल सिंह

    अब प्रियंका का मिशन ओलंपिक में भारत का तिरंगा शान से लहराना है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीती 27 तारीख को मन की बात में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया था और मेरठ की प्रियंका गोस्वामी का लिया नाम लिया था.

    मेरठ की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम से अपना सफर शुरू किया और आज वो इस मुकाम पर पहुच गई हैं. प्रियंका के पिता की हालत अच्छी नही थी. वो एक बस कंडक्टर थे और किसी कारण उनकी वो नौकरी भी चली गयी, बेहद संघर्ष और जद्दोजहद के बाद आज प्रियंका इस मुकाम पर पहुंची हैं.

    प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी उन दिनों को याद करने लगे जब वो रोडवेज की बस में कंडक्टर थे. और आज उन्हीं की बेटी ओलम्पिक का टिकट पा चुकी है.

    23 जुलाई से जापान के टोक्यो में ओलंपिक गेम्स शुरू होंगे. जिसमें प्रियंका वॉकिंग रेसर के तौर पर प्रतिभाग करेंगी. मेरठ को यूं तो स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर दुनिया जानती है. मेरठ की प्रियंका गोस्वामी, अन्नू रानी, सीमा पुनिया, सौरव चौधरी और वंदना कटारिया टोक्यो ओलम्पिक में भारत का तिरंगा शान से लहराने को बेताब हैं.

    वहीं प्रियंका के कोच गौरव त्यागी का कहना है कि मन में लगन और कुछ कर दिखाने का जज्बा प्रियंका को आज इस मुकाम तक ले आया है. अब तक प्रियंका ने कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड अपने नाम कर लिए हैं.

    प्रियंका ने सबसे पहले वर्ष 2015 में रेस वॉकिंग में आयोजित राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. मैंगलोर में फेडरेशन कप में भी तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पर कब्जा जमाया. वर्ष 2017 में दिल्ली में हुई नेशनल रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में इस एथलीट ने गोल्ड मेडल जीता. 2018 में खेल कोटे से रेलवे में प्रियंका को क्लर्क की नौकरी मिल गई.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाढ़े 10 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी, देंगे 1474 करोड़ की सौगात
    Next Article Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के 41,806 नए मामले, 24 घंटे में 581 लोगों की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी

      April 17, 2026

      नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!

      April 17, 2026

      मनरेगा कर्मियों का आंदोलन तेज, 25 अप्रैल को महाधरना का ऐलान

      April 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version