Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नेतृत्व बदलाव की अफवाह को येदियुरप्पा ने किया खारिज
    Breaking News

    नेतृत्व बदलाव की अफवाह को येदियुरप्पा ने किया खारिज

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने शनिवार को राज्य में नेतृत्व बदलाव की अफवाह को खारिज किया। कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद आज उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

    पत्रकारों से बातचीत में शनिवार सुबह येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कल प्रधानमंत्री से राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी। उन्होंने अपना इस्तीफा नहीं दिया है, जिसका सवाल ही नहीं उठता।

    गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद येदियुप्पा ने मीडिया से कहा कि शाह ने उन्हें राज्य में दोबारा सत्ता में वापसी के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने को कहा है। साथ ही वह चाहते हैं कि राज्य में पार्टी की लोकसभा सीटों में भी अगली बार इजाफा हो।

    येदियुरप्पा कल दिल्ली पहुंचे थे और उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी। उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि बैठक के दौरान उन्होंने अपर भद्रा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का अनुरोध किया और बेंगलुरू पेरिफेरल रिंग रोड परियोजना के लिए 6000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की भी मांग की। उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की स्थापना पर भी चर्चा की।

    यह भी बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा अगले माह फिर दिल्ली वापस आएंगे और राज्य की विकास परियोजना पर केन्द्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशरद पवार ने की प्रधानमंत्री से मुलाकात
    Next Article फिल्म ‘ब्लर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं तापसी पन्नू
    azad sipahi

      Related Posts

      एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज

      November 17, 2025

      एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण

      November 17, 2025

      जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद

      November 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एनसीपी की बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
      • एसकेएमयू का 9वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, राज्यपाल ने किया मेडल और उपाधि का वितरण
      • जज के सरकारी ड्राइवर का शव धुर्वा डैम से बरामद, अबतक चार शव बरामद
      • बंद मकान से तीन लाख नगद और जेवरात की हुई चोरी
      • लालू परिवार में कलह! बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा-किसी घर रोहिणी जैसी बेटी ना हो
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version