Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»देवघर श्रावणी मेले में दो वर्ष बाद उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला, 23 कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
    Breaking News

    देवघर श्रावणी मेले में दो वर्ष बाद उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला, 23 कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति

    adminBy adminJuly 9, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के दरबार में इस वर्ष एक बार फिर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देवघर पहुंच रहे हैं। वे भी बाबा के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। ऐसे में इस वर्ष लगने वाला श्रावणी मेला बेहद खास हो गया है। यही वजह है कि पहली बार बाबा बैद्यनाथ धाम में सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
    कोरोना के कारण पिछले दो साल से देवघर के बाबा वैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले का आयोजन नहीं हो सका। इस बार श्रावणी मेला 14 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। इससे पूर्व 12 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समेत अन्य कई योजनाओं के शिलान्यास के लिए देवघर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे बाबा के दरबार में विधिवत पूजन-अर्चन भी करेंगे।
    प्रधानमंत्री के आने से इस बार का मेला भी खास हो गया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए 13,717 पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिला बल के अलावा जैप तीन, जैप पांच, जैप छह, जैप सात और एसआईआरबी एक की नौ इको कंपनियां भी तैनात की गयी है। इसमें 39 एसआई, 624 जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
    देवघर में इन लोगों की प्रतिनियुक्ति 19 अगस्त तक के लिए की गयी है। देवघर में प्रतिनियुक्ति पर तैनात जवान तीन पालियों में 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। मेले में 21 ओपी बनाया गया है, जबकि 11 यातायात ओपी में 141 ट्रैफिक पोस्ट बनाया गया है। मेले में क्यूआरटी टीम का बाइक दस्ता भी सक्रिय रहेगा।
    इस वर्ष देवघर सावन मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। देवघर पुलिस प्रशासन द्वारा इसे देखते मेले और मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे मंदिर परिसर पर नजर रखने के लिए पहली बार इंटीग्रेटेड मेला कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। यहां से शहर पर नजर रखी जाएगी।
    राज्य सरकार ने श्रावणी मेला 2022 में विधि-व्यवस्था संभालने, भीड़ व अपराध नियंत्रण के लिए 23 कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति देवघर जिला में किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने शनिवार को सूचना जारी कर दिया है। सभी नियंत्रक पदाधिकारियों को उपायुक्त देवघर के कार्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। 15 अगस्त तक सारे अधिकारी देवघर में प्रतिनियुक्त रहेंगे। इसके बाद ही सारे अधिकारियों को विरमित किया जायेगा।
    कौन कहां हैं पदस्थापित
    सुदीप्त राज-गुमला,प्रणव ऋतुराज-गुमला, अमित कुमार-सिमडेगा, पंकज कुमार भगत-सिमडेगा सदर, पवन कुमार-लोहरदगा, सुमित प्रकाश-पूर्वी सिंहभूम, कुमार हर्ष-प.सिंहभूम, ललित कुमार भगत-प.सिंहभूम, अभय कुमार द्विवेदी-सरायकेला-खरसावां, नवीण भूषण कुल्लू-हजारीबाग, ओमप्रकाश बड़ाईक-कोडरमा, विजय कुमार महतो-चतरा, ईश्वर दयाल महतो-चतरा, कुमार कनिष्क-बोकारो, सुदीप एक्का-बोकारो, सत्येंद्र नारायण पासवान-बेरमो, चंद्रशेखर कुणाल-पलामू, कपिल देव ठाकुर-पलामू, विक्रम आनंद-पलामू, श्रेयांस-लातेहार, अजय कच्छप-लातेहार, विकास कुमार-गढ़वा, प्रमोद आनंद-साहेबगंज, अशोक कुमार भारती-गढ़वा सदर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी की छापेमारी में पंकज मिश्रा के करीबियों के यहां 5.32 करोड़ बरामद
    Next Article चाणक्य आईएएस एकेडमी का कैरियर सेमिनार 12 को
    admin

      Related Posts

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025

      खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

      December 22, 2025

      पलामू में दो सड़क हादसे, महिला सहित दो की मौत

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version