Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ईडी की छापेमारी में पंकज मिश्रा के करीबियों के यहां 5.32 करोड़ बरामद
    Breaking News

    ईडी की छापेमारी में पंकज मिश्रा के करीबियों के यहां 5.32 करोड़ बरामद

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 9, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शनिवार को भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के पांच करीबी सहयोगियों के साहिबगंज स्थित ठिकानों में छापेमारी कर रही है। बरहरवा के कृष्णा साव, सोहनपुर के दाहू यादव, छोटू यादव, भगवान भगत और भावेश भगत के आवास पर छापेमारी चल रही है। अबतक की छापेमारी में 5.32 करोड रुपये बरामद की गयी है।

    पंकज मिश्रा के बाद मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आए दाहू यादव के घर पर ईडी की टीम ने अभी तक लोहे का संदूक नहीं खोला है। ईडी की टीम उसकी तलाश कर रही है। ईडी के मुताबिक वह कामाख्या मंदिर में पूजा करने के लिए गुवाहाटी गए हैं। शुक्रवार से शुरू हुई छापेमारी के दौरान नकदी और दस्तावेजों के अलावा ईडी ने एक संदिग्ध के परिसर से तीन पिस्तौल और दो राइफलें बरामद की गई हैं। छापेमारी चल रही है।

    इससे पूर्व ईडी ने शुक्रवार को पंकज मिश्रा और उनके साथियों के आवास पर छापेमारी की थी। इनमें दाहू यादव, छोटू यादव, सोनू सिंह, सुनील यादव, बच्चू यादव, राजू भगत, पत्रू सिंह, ट्विंकल भगत, कृष्णा साव, निमाई सील, सुब्रतो पाल, भगवान भगत, कन्हैया खुदानिया, संजय दीवान और भावेश भगत शामिल हैं।

    उल्लेखनीय है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज मिश्रा पर बीते चार जून को केस दर्ज किया था। उन पर साहिबगंज जिले के बरहरवा थाने में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। इसी के तहत उन्हें आरोपित बनाया गया है। इस मामले में ईडी ने शंभु नंद कुमार का बयान भी दर्ज किया था। शंभु ने ईडी को दिये अपने बयान में राज्य के कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम का नाम लिया था।

    साहिबगंज जिले के बरहरवा में जून 2020 के टेंडर विवाद में एक केस दर्ज किया गया था। इसे ईडी ने टेकओवर कर लिया है। बड़हरवा का यह केस शंभु नंदन कुमार उर्फ शंभु भगत ने दर्ज कराया था। उन्होंने टेंडर विवाद के मामले में बड़हरवा थाने में मंत्री आलमगीर आलम और पंकज मिश्रा के इशारे पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी लेकिन दोनों ही आरोपितों को साहिबगंज पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधोनी का कड़कनाथ बिक्री के लिए तैयार
    Next Article देवघर श्रावणी मेले में दो वर्ष बाद उमड़ेगा श्रद्धालुओं का रेला, 23 कार्यपालक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025

      विज्ञान की प्रगति और शोध ही देश को बनाएगा आत्मनिर्भर : कुलपति

      August 2, 2025

      झारखंड राज्य छात्र संघ ने विधायक जयराम महतो को सौंपा ज्ञापन,जेपीएससी की अनियमितताओं पर जताई नाराजगी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      • हम वही खरीदेंगे जो भारतीयों की मेहनत से बना हो, प्रधानमंत्री ने स्वदेशी अपनाने का किया आह्वान
      • राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
      • बिहार के सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने रचा इतिहास,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version